Kalki Koechlin Deleted X: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। ये खबर सुनकर एक्ट्रेस के फैंस का दिल टूट सकता है। लेकिन सच यही है कि अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने खुद अपने इस कदम उठाने की वजह का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उन्होंने X को अपने फोन से डिलीट कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मशहूर Porn Star ने छोटी उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कुछ दिनों पहले ही हुई थी पति की मौत
कल्कि कोचलिन ने छोड़ा X
एक्ट्रेस ने इस बात की अनाउंसमेंट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसमें कल्कि ने अपने फोन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस अपने फोन से ऐप को डिलीट कर रही हैं। इसके पीछे का कारण रिवील करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये तो आज करना ही था। नफरत और दुष्प्रचार, विनाशकारी स्क्रॉलिंग, असहायता। लेकिन जो चीज वास्तव में मेरे लिए सीमा लांघ गई, जिसने मुझे वास्तव में एक सीमा खींचने के लिए मजबूर किया वह हजारों की संख्या में मारे गए फिलिस्तीनी बच्चों को नकारना या उचित ठहराया था या इजरायली महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार और हत्या का खंडन या महिमामंडन करना, मेरे पास बहुत कुछ था।’
फैंस का रिएक्शन
अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर फैंस लगातार रिएक्ट करते नज़र आ रहे हैं। अब एक यूजर ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘हो सकता है कि आप इंस्टाग्राम को भी हटाना चाहें क्योंकि वे भी अलग नहीं हैं। सोशल मीडिया की ओर से विश्राम की शुभकामनाएं।’ तो एक फैन ने कमेंट किया, ‘मैंने यह बहुत समय पहले ही कर दिया था।’ एक बोला, ‘मैं भी इसे अभी हटा रहा हूं। मैं तथ्यों से सहमत हूं।’ एक ने कहा, ‘यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति में सच बोलने की हिम्मत है। इसके लिए आपको प्यार।’
सयानी गुप्ता ने भी किया रिएक्ट
एक यूजर ने कहा, ‘धन्यवाद, फिलिस्तीन के पक्ष में खड़े रहें।’ एक फैन ने कहा, ‘फिलिस्तीन के मुद्दे पर बोलने वाली कुछ बॉलीवुड हस्तियों में से एक होने के लिए धन्यवाद। बड़े पैमाने पर प्रभाव और पहुंच रखने वाले बाकी लोगों की ओर से बहरा कर देने वाली चुप्पी परेशान करने वाली है।’ वहीं, एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) ने लिखा, ‘ओह मैन। बिल्कुल। अब कोई बारीकियां नहीं है! बस क्या है इसका कोई मतलब नहीं। यह सब ध्रुवीकरण के बारे में है। यह या वह। एक पक्ष चुनें और दूसरे से नफरत करें। इसके अलावा, लगभग दो साल पहले ट्विटर से भी छुटकारा मिल गया था। अब तक की बेस्ट सफाई!’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
35 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines