हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kalki 2898 AD का 'कृष्णा' कौन? जिनकी सोशल मीडिया पर बढ़ी डिमांड

Kalki 2898 AD, Krishna Kumar: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले एक्टर कौन हैं? जिनको लेकर इंटरनेट पर माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया इनकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Krishna Kumar

Kalki 2898 AD, Krishna Kumar: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जिसका अंदाजा फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखकर लगाया जा सकता है। जी हां, फिल्म Kalki 2898 AD ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है। इस फिल्म में हर किरदार ने बेहद कमाल का काम किया है।

भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई

फिल्म में कई स्टार्स हैं, जो इस फिल्म को खास बनाते हैं। हालांकि इस टाइम सोशल मीडिया इस फिल्म के एक किरदार को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जी हां, इंटरनेट पर फिल्म में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले एक्टर को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लोग इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये एक्टर?

Krishna Kumar

कौन हैं Kalki 2898 AD के Krishna?

इस टाइम इंटरनेट पर कल्कि 2898 एडी के कृष्ण को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हर कोई इनके बारे में जानने के लिए बेकरार है। बता दें कि फिल्म कल्कि 2898 एडी में कृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर का रियल नेम भी कृष्ण कुमार ही है। हालांकि फिल्म में कृष्ण कुमार का फेस रिवील नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिससे उन्होंने पुष्टि कर दी है कि वो फिल्म में उन्होंने ही कृष्ण को किरदार निभाया है। फैंस को कृष्ण का रोल बेहद पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही बातें

साथ ही इंटरनेट पर इसको लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। बता दें कि कृष्ण कुमार ना सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि इसके अलावा वो एक्शन कोरियोग्राफर, निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में भले ही उन्होंने कुछ ही देर का किरदार निभाया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसके बाद उन्हें नई उड़ान भी मिलेगी। इस फिल्म में काम करना एक्टर के लिए एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी साबित हो सकता है।

फिल्म ‘सरफिरा’ में भी दिखेगा जलवा

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म कल्कि 2898 एडी के बाद कृष्ण कुमार सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सरफिरा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर भी फैंस में एक्साइटमेंट लेवल चरम पर है। बता दें कि ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इसको लेकर बज बनना तो लाजिमी है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में कृष्ण क्या जलवा दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें- हिंदू-मुस्लिम धर्म ने कराया ब्रेकअप, Himanshi Khurana-Asim Riaz के करीबी ने किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें