Kalki 2898 AD Trailer Review: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD‘ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर को ऑडियंस का भरपूर रिस्पांस मिल रहा है। प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं। आलम ये है कि जैसे ही मेकर्स ने ‘कल्कि 2898 AD’ को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया तो उसे देखने के लिए लोगों की बाढ़ सी आ गई। तभी तो महज 14 घंटों के अंदर प्रभास की फिल्म के ट्रेलर को 8.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है। आज हम आपको बताएंगे इस ट्रेलर की वो खूबियां जिन्हें फिल्माने के लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है।
प्रभास का दमदार किरदार
कल्कि 2898 AD के ट्रेलर में प्रभास एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आए हैं। हुडी पहनकर अजीब सी दिखने वाली कार में बैठकर जिस तरह से वो एंट्री लेते हैं, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उनका डायलॉग ‘कितना अच्छा सपना देख रहा था। हम दोनों कॉम्पलेक्स में थे।’ ह्यूमर के साथ उनकी सीरियसनेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं एक जगह पर प्रभास खड़े रहते हैं और उनके पीछे से उनके दो सिर और नजर आते हैं। ये सीन फैंस का दिल जीत रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को फिल्माने के लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की और पैसा बहाया है।
अमिताभ बच्चन का अलग अंदाज
अमिताभ बच्चन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। फिल्म में एक्टर अश्वत्थामा के किरदार में हैं, जिनके माथे पर लगी मणि सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है। वहीं एक सीन में अमिताभ बच्चन कई लोगों को हाथ से उठाकर हवा में ले जाते हैं। ये सीन वाकई रोंगटे खड़े करने के जैसा है। उनका किरदार फिल्म में ठीक वैसा ही है, जैसा ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का रहा है।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने Zaheer से शादी के लिए नहीं ली पिता से परमिशन?
दीपिका पादुकोण उम्मीद की किरण
दीपिका पादुकोण भी कल्कि 2898 AD के ट्रेलर में अपने दमदार रोल से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। एक सीन में अमिताभ बच्चन, उनसे कहते हैं कि ‘आपने अपने गर्भ में एक भगवान को स्थान दिया है, उसे मैं बचाऊंगा।’ इसके बाद भले ही दीपिका का रोल ट्रेलर में ज्यादा नहीं दिखाया गया हो लेकिन उनके गर्भ की संतान को बचाने के लिए अमिताभ बच्चन कई हैरान करने वाले सीन करते दिखे हैं। वहीं ट्रेलर में दिशा पाटनी का किरदार काफी कम दिखा है।
अपने पैर से बाइक को रोकना
ट्रेलर के एक सीन में प्रभास कई एक्शन सीक्वेंस को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इन सीन को देखकर साफ जाहिर है कि मेकर्स ने इन्हें शूट करने के लिए काफी पैसा बहाया है। ओवरऑल VFX का कमाल तरह से इस्तेमाल किया गया है। एक सीन में अमिताभ बच्चन अपने एक पैर से बाइक को रोकते हैं, जो काफी दमदार लगा है।
कमल हासन के किरदार पर काफी मेहनत
ट्रेलर में कुछ ही समय के लिए कमल हासन नजर आए हैं, जिन्हें फिल्म में विलेन का रोल निभाते हुए देखा जाएगा। उनके लुक पर काफी अच्छा काम किया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ट्रेलर में कुछ भी बनावटी नहीं लग रहा है। हर सीन को बड़ी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। गौरतलब है कि फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
17 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
59 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines