Kalki 2898 AD Star Cast Fees: इन दिनों हर किसी की जुबान पर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का नाम है। अब भई इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर है, तो इसकी चर्चा होना तो बनता है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि इस बड़े बजट की फिल्म के लिए फिल्म की स्टारकास्ट ने भी मोटी रकम वसूल की है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए किसने कितनी फीस वसूल की है?
600 करोड़ में बनी है Kalki 2898 AD
ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में साउथ के सुपरस्टार प्रभास, हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज होना भी लाजिमी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कल्कि 2898 AD’ बड़े बजट की फिल्म है। जी हां, इस फिल्म को बनाने में 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट ने भी अच्छी खासी रकम वसूल की है।
किसने चार्ज की कितनी फीस?
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनके कई लुक भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर साफ पता लग रहा है कि प्रभास ने फिल्म के लिए मोटी रकम वसूल की है। कथित तौर पर सामने आया है कि प्रभास ने फिल्म से 150 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूली है, जो अपने आपमें बड़ी रकम है।
दीपिका पादुकोण ने वसूल किए इतने रुपये
इस फिल्म में बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण की झलक देखकर फैंस इसके लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि दीपिका का लेकर अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उनके किरदार को देखकर लग रहा है कि उनका रोल बेहद कमाल का है। कथित तौर पर सामने आया है कि इस फिल्म के लिए दीपिका ने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
अमिताभ बच्चन की फीस
अब भई बात अगर बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन की हो, तो उनकी एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। फिर चाहे वो किसी भी फिल्म में कोई भी किरदार क्यों ना निभा रहे हो? और ऐसा ही कुछ हुआ है कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर में। जी हां, बिग बी ने इस फिल्म के ट्रेलर में अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने18 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।
कमल हासन ने लिए इतने रुपये
इसके अलावा फिल्म से कमल हासन का रोल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। वहीं, लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सुपरस्टार कमल हासन कल्कि 2898 AD में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। वहीं, अगर फिल्म के लिए उनकी फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, कमल ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूल किए हैं।
दिशा पटानी की फीस
इस फिल्म में एक और किरदार ऐसा है, जिसने अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा है। जी हां, कल्कि 2898 AD के ट्रेलर में दिशा पटानी जैसे ही नजर आई, तो वो चर्चा में भी आ गई। दिशा का किरदार भी खूब चर्चा में है और लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं, अगर फिल्म से एक्ट्रेस की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए दिशा ने 2 करोड़ रुपये लिए हैं।
यह भी पढ़ें- 200 करोड़ भी मिलते तो भी Animal नहीं करते ये एक्टर, ‘कबीर सिंह’ का हिस्सा होने पर रहा अफसोस
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines