Kalki 2898 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) जब से अनाउंस की गई थी, उसके बाद से फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। काफी लंबे इंतजार के बाद फिल्म इस साल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार थी। अब फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिससे फैंस का दिल टूट सकता है। दरअसल, ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट में फिर से बदलाव कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से लिया गया है।
फैंस को करना होगा इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 एडी’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की Maidaan ‘चक दे इंडिया’ से कितनी अलग? 5 प्वाइंट में समझें
पोस्टपोन करने की क्या है वजह?
दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसका पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। वहीं आखिरी चरण के चुनाव 1 जून को संपन्न होंगे। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल के चलते बड़े बजट की इस फिल्म पर काफी असर पड़ सकता है। जाहिर है कि लोग चुनाव में बिजी होंगे तो फिल्म के कलेक्शन में फर्क पड़ने की उम्मीद रहेगी। वहीं मेकर्स फिल्म के कलेक्शन को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से तेलुगु फिल्म ‘गैंग्स ऑफ गोदावरी’ की रिलीज भी टाल दी गई है।
फिल्म में की गई काफी मेहनत
निर्देशक नाग अश्विन ने आईआईटी बॉम्बे के एक इवेंट के दौरान फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर कहा था, ‘हमारे देश में साइंस और फ्रिक्शन पर कम ही फिल्में बनी हैं। हमारी ओर से फिल्म पर काफी मेहनत की गई है। हमें भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी और हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।’
ऑफिशियल बयान आना बाकी
बरहाल, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल बयान अब तक सामने नहीं आया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अपडेट सामने आएगा। बता दें कि फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी हैं। बड़ी स्टार कास्ट के साथ बनाई गई इस फिल्म से मेकर्स को उम्मीदें हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में जब उतरेगी तो क्या इतिहास रचेगी।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 hr agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
16 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines