Kalki 2898 AD part 2 Latest update: इन दिनों दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मातृत्व को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 8 सितंबर को बेटी ‘दुआ’ को जन्म दिया है। वहीं इसी साल उनकी फिल्म साइंस-फिक्शन पौराणिक फिल्म कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और वो ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। अब इस फिल्म के पार्ट 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट (Kalki 2898 AD part 2 Latest update) आया है। बात दीपिका की करें तो उनके पास की प्रोजेक्ट के ऑफर आ रहे हैं लेकिन वो अभी बेटी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने सभी प्रोजेक्ट कैंसिल कर दिए हैं। चलिए फिर जान लेते हैं कि कल्कि का पार्ट 2 कब आने वाला है।
कब आएगा कल्कि का पार्ट 2?
दरअसल मेकर्स को अगले पार्ट की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं, लेकिन कहीं न कहीं बात अटक रही है। करीबी सूत्रों के अनुसार, दीपिका ने अभी साफ कह दिया है कि वो काम पर नहीं लौटने वाली। वो अपनी बेटी के साथ समय बिताना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने मेकर्स से कह दिया है कि उनके बिना शूटिंग कर लें और उनके सीन छोड़ दें जिन्हें वो बाद में कर लेंगी। लेकिन मेकर्स ने भी एक फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में दो नहीं तीन गुट एक्टिव, रोहित शेट्टी ने रिवील किए चेहरे
क्या होगी दीपिका के बिना शूटिंग शुरू?
मेकर्स ने भी ठान लिया है कि वो दीपिका पादुकोण के बिना काम शुरू नहीं करेंगे। उनका कहना है कि दीपिका को जितना समय लगेगा उतना उन्हें देंगे और इंतजार करेंगे। उनका कहना है कि दीपिका के बिना तो कल्कि फ्रैंचाइज़ी की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में ये तो साफ है कि दीपिका की वजह से फिल्म को अभी समय लग सकता है। अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। बस यही पता चला है कि एक्ट्रेस के बिजी होने की वजह से फिल्म की शूटिंग लेट हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्कि के सीक्वल में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), प्रभास (Prabhas) और कमल हासन (Kamal Haasan) मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
कमल हासन को होगा खास रोल
सूत्रों के अनुसार, कमल हासन का कल्कि पार्ट 2 में खास रोल होने वाला है। हालांकि पार्ट 1 में उन्होंने केवल एक कैमियो भूमिका निभाई थी। वहीं अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में रहने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में नाग अश्विन एसएस राजामौली, संजय लीला भंसाली और करण जौहर के साथ सबसे बड़े इंडियन फिल्म के निर्देशकों की लिस्ट शामिल होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने क्यों ठुकराईं दो हॉलीवुड फिल्में? इंटीमेट सीन या वजह कुछ और?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines