हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

OTT Movies Rights: ओटीटी पर सबसे महंगी फिल्म कौन सी? कितने में बिके Kalki 2898 AD के राइट्स?

Kalki 2898 AD OTT Rights: कोई भी फिल्म अगर सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो उसका ओटीटी पर आना तो तय है। सवाल ये है कि ओटीटी पर सबसे महंगी बिकने वाली फिल्म कौन-सी है? तो अगर आपको भी नहीं पता है और आप भी जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
OTT Movies Rights

Kalki 2898 AD OTT Rights: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और ये जमकर नोट छाप रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई की थी। वहीं, अब इस फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक गए हैं, जो 100-200 करोड़ से भी ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के ओटीटी राइट्स 375 करोड़ रुपये में बिके हैं। जी हां, खबर है कि प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स ने 175 और 200 करोड़ में इस फिल्म को खरीद लिया है। हालांकि फिल्म अभी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। थिएट्रिकल रिलीज डेट के दो महीने बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब सवाल ये है कि ओटीटी पर सबसे महंगी बिकने वाली फिल्म कौन-सी है? आइए आपको बताते हैं…

ओटीटी पर कौन-सी फिल्म सबसे महंगी?

केजीएफ चैप्टर 2

रॉकिंग स्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की बात करें तो भई इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस को जैसे लूटने की कसम ही खा ली थी। जी हां, टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने जमकर नोट लूटे थे। ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि फिल्म ने ओटीटी पर भी कमाल किया और प्राइम वीडियो ने मोटी रकम यानी 320 करोड़ रुपये में फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदे थे।

जवान

अगर शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात करें तो भई इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जी हां, किंग खान की इस फिल्म ने ग्लोबली 1138 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ओटीटी पर भी फिल्म का कुछ ऐसा ही हाल था। जी हां, नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ रुपये देकर इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदे थे।

विज्ञापन

सालार

इन दिनों प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। हालांकि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी कुछ कम नहीं है। जी हां, इस फिल्म ने ओटीटी पर खूब नोट छापे थे। बता दें कि प्रभास की फिल्म सालार को नेटफ्लिक्स ने 162 करोड़ में खरीदा था। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है।

लक्ष्मी

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी’ की बात करें, तो भई ये भी किसी से कम नहीं है। जी हां, इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए हॉटस्टार को 125 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। फिल्म दर्शकों को पसंद भी आई और इसमें अक्षय का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। हालांकि अब फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, जो 375 करोड़ रुपये के साथ इस लिस्ट में शामिल हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: अरमान की शादी में शामिल हुई थी Shivani Kumari, पायल में बताई ‘गांव की छोरी’ की असलियत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola