साउथ स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसके एक साल पूरे होने पर इसका जश्न मनाया है और खुशी जाहिर की है। इसको लेकर फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या है और इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने क्या लिखा है?
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का एक साल पूरा
kalki2898ad के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस पोस्ट को शेयर किया गया है। इस पोस्ट में फिल्म के पोस्टर को शेयर किया गया है, जिसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन सहित बाकी स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि हमने इस सपने की शुरुआत की थी और आपने इसे एक एपिक जीत में बदला है।
मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि #Kalki2898AD के 1 साल का जश्न मनाते हुए, दर्शकों का शुक्रिया। ये जर्नी जितनी हमारी है उतनी ही आपकी भी है। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि दीपिका पादुकोण ने कमाल कर दिया। तीसरे यूजर ने कहा कि कल्कि टीम को बहुत बधाई। एक चौथे यूजर ने लिखा कि बहुत बढिया फिल्म है।
यूजर्स ने भी दी बधाई
एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूसरे पार्ट का बेहद बेसब्री से इंतजार है। एक ने कहा कि दूसरे पार्ट पर काम करो। एक ने लिखा कि बहुत ही बढिया एक कमाल की फिल्म। इस तरह से कमेंट्स के जरिए फैंस फिल्म के एक साल पूरा होने की खुशी मना रहे है और कास्ट की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ टाइट कर ली थी और टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे थे। फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 की एंट्री पर क्या बोले रूमर्ड कंटेस्टेंट Micky Makeover? डेटिंग लाइफ पर भी दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
15 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
22 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines