Kala Hiran Case: फिल्म ‘काला हिरण’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है और लगातार विवादों में घिरी हुई है. अब फिल्म के मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म रिलीज के लिए अभी तैयार नहीं है. फिल्म को लेकर लगातार रोक लगाने की भी मांग की जा रही है. ऐसे में अब फिल्म के मेकर्स का ये बयान चर्चा में है, जिससे साफ है कि फिल्म की रिलीज में अभी लंबा समय लग सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
फिल्म के मेकर्स ने क्या कहा?
दरअसल, बीते दिन यानी गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म के मेकर्स ने कहा कि फिल्म ‘काला हिरण’ अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है क्योंकि इसे अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन नहीं मिला है. ये बयान जस्टिस ज्योति सिंह के सामने दिया गया है, जो बॉलीवुड स्टार सलमान खान की उस अर्जी पर सुनवाई कर रही थीं, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है.
कोर्ट का क्या कहना?
वहीं, कोर्ट ने फिल्म के निर्देशक से कहा है कि उन्हें सलमान खान की अर्जी पर दो हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करना होगा. अगली तारीख से पहले जवाब दाखिल किया जाए. साथ ही कोर्ट ने अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है. साथ ही कोर्ट ने फिल्म के निर्माता अमित जानी के वकील से कहा है कि वो 14 सितंबर को फिल्म की प्रस्तावित रिलीज तारीख के बारे में जानकारी दें और उससे पहले इसे रिलीज नहीं करेंगे.
सलमान के वकील ने क्या कहा?
इसके अलावा मामले पर सलमान खान के वकील ने कहा कि मेकर्स खुद कह रहे हैं कि फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है और अगर यह रिलीज होती है तो इससे सलमान खान को बहुत नुकसान होगा. वहीं, फिल्म के निर्माता के वकील ने कहा कि फिल्म अभी रिलीज की हालत में नहीं है. इसे अभी सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाना बाकी है.
पर्सनैलिटी राइट्स की अर्जी
साथ ही उन्होंने कहा कि इसका ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया गया है. गौरतलब है कि सलमान खान की ये अर्जी उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा से जुड़े केस का हिस्सा है. वहीं, अगर मामले पर कोर्ट के फैसले की बात करें तो इससे पहले जुलाई में हाई कोर्ट ने सलमान खान की आपत्ति के बाद फिल्म के टीजर और उससे जुड़ी अन्य पोस्ट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने का अंतरिम आदेश दिया था.
सलमान खान की बायोपिक नहीं है- मेकर्स
बता दें कि इस फिल्म के मेकर्स ने साफ किया है कि ये फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है और वो ब्लैकबक विवाद से जुड़ी सार्वजनिक घटनाओं को मिटाने के लिए अपने पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) का इस्तेमाल नहीं कर सकते. हालांकि, इस पर सलमान खान का जवाब था कि वो किसी घटना या सार्वजनिक चर्चा पर एकाधिकार का दावा नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी शिकायत दर्शकों को आकर्षित करने के लिए उनकी पहचान और उनकी खास पहचान वाली चीजों, जैसे उनका आसानी से पहचाने जाने वाला ब्रेसलेट, कान की बाली वगैरह को बिना इजाजत कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर थी.
यह भी पढ़ें- ‘6 घंटे की सर्जरी और अब वॉकिंग स्टिक…’, कैसी है Sharat Saxena की हालत?
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
1 hr ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
8 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines