2024’s highest-grossing re-release Film: इस साल यानी 2024 में इंडियन बॉक्स ऑफिस कई पुरानी फिल्मों को रिलीज किया गया है। जी हां, 2024 भारतीय सिनेमा में रि-रिलीज का साल रहा है। पिछले कुछ महीनों में एक दर्जन से ज्यादा हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है।
बॉक्स ऑफिस रिलीज हुई कई बड़ी फिल्में
जो भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फिर से रिलीज की गई है उन्होंने अच्छी कमाई की है, लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान, चिरंजीवी, रणबीर कपूर और विजय की कुछ सुपरहिट फिल्मों को टिकट खिड़की पर उतारा गया, तो इसमें 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म आगे निकल गई और इसने रि-रिलीज पर भी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। अब आप सोच रहे होंगे कि ये फिल्म कौन-सी है, तो आइए जानते हैं…
हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ है, जिसने कई बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पटखनी दी है। बता दें कि फिल्म ‘तुम्बाड’ इस साल भारत में दोबारा रिलीज हुई। इस साल कई फिल्में रि-रिलीज हुई हैं, लेकिन फिल्म ‘तुम्बाड’ सभी फिल्मों में कमाई के मामले में ऊपर रही है। वैसे तो ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, लेकिन 5 करोड़ के बजट में बनी इस हॉरर कल्ट क्लासिक फिल्म ने इस बार पहली बार से भी ज्यादा कमाई की है।
फिल्म ने फिर की बंपर कमाई
जी हां, 2017 में फिल्म ने जहां 15 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया था, तो वहीं अब फिल्म ने 38 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। अगर इस फिल्म की तुलना में देखा जाए तो रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ ने 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। शाहरुख खान की ‘कल हो ना हो’ ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और चिरंजीवी की ‘इंद्रा’ ने 3.20 करोड़ की कमाई की है।
भारत की सबसे बड़ी री-रिलीज के टिकट बिक्री डेटा
इस बीच फिल्म व्यू ने आज यानी शनिवार को 2024 से भारत की सबसे बड़ी री-रिलीज के टिकट बिक्री डेटा को शेयर किया, जिसमें इस साल छह फिल्मों ने अपनी रि-रिलीज पर एक लाख से अधिक टिकट बेचे। फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही ‘कल हो ना हो’ ने 1 लाख से ज्यादा टिकटें बेची हैं जबकि ‘रॉकस्टार’ ने 3 लाख टिकटें बेचीं।
यह भी पढ़ें- Rocky की Rani बनीं Malaika Arora! एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines