बॉलीवुड में अब तक न जाने कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिनकी धुन बजते ही लोग झूमने लगते हैं. इन गानों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है. अगर आपको भी हिंदी फिल्मों का गाना सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा गाना लेकर आए हैं, जिसे 21 साल पहले रिलीज किया गया था. लेकिन यह गाना आज भी लोगों को काफी पसंद आता है. इस गाने के लिरिक्स को दिग्गज गुलजार साहब ने लिखा था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
किसने लिखा था कजरारे-कजरारे गाना
आपको बता दें कि इस गाने को बनाने में लोक संगीत-कव्वाली और मॉर्डन बीट्स को मिलाकर तैयार किया गया था. 2005 में रिलीज हुआ गाना आज एक आइकॉनिक सॉन्ग बन चुका है. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं इस गाने की लिरिक्स को दिग्गज गुलजार साहब ने ट्रक के पीछे लिखे कोट्स को देखने के बाद लिखा था.
कब रिलीज हुआ था कजरा-रे सॉन्ग
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसे साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में दर्शाया गया था. इस मूवी में रानी मुखर्जी अहम किरदार में नजर आई थी, तो वहीं गाने को ऐश्वर्या राय पर फिल्माया था. इस गाने के बोल, ‘कजरारे-कजरारे’ है. यह गाना आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. ये गाना पूरी फिल्म पर भारी पड़ा था. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गुलजार साहब ने खुलासा किया था कि उन्हें इस गाने का आइडिया ट्रक पीछे लिखी लाइन से आया था. गुलजार साहब ने कहा, ये कविता बहुत ही बेमेल सी लगती है. हमने जो गाना बनाया है यह गाना उन लाइनों से इंस्पायर है, जो नॉर्थ इंडिया के रास्तों ट्रकों पर लिखी होती हैं’ उन्होंने आगे कहा था कि ट्रक पर अक्सर आंखों-कजरे और प्यार जैसे कई सारे मजेदार कोट्स लिखे होते हैं. अगर आपने अभी तक ‘कजरारे-कजरारे गाना नहीं सुना है, तो आप इसे यूट्यूब पर सुन सकते हैं.
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines