हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

काजोल के चाचा देब मुखर्जी की शोकसभा कब और कहां? अभिनेत्री ने किया था इमोशनल पोस्ट

Deb Mukherjee Prayer Meet: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के चाचा और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी की शोकसभा कब और कहां रखी गई है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Deb Mukherjee Prayer Meet

Deb Mukherjee Prayer Meet: फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का 14 मार्च 2025 को मुंबई में निधन हो गया। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे, जिनमें ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, काजोल, रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई बड़े कलाकार शामिल थे। अब परिवार ने दिवंगत अभिनेता के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया है।

कल होगी देब मुखर्जी का प्रेयर मीट

देब मुखर्जी की याद में प्रेयर मीट का आयोजन 18 मार्च 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट में किया जाएगा। परिवार की ओर से जारी किए गए आमंत्रण में लिखा गया है –
‘देब मुखर्जी के जीवन का जश्न 22 नवंबर 1941 – 14 मार्च 2025। आपको हमेशा याद किया जाएगा।’

ये प्रेयर मीट फिल्मालय स्टूडियो, सीजर रोड, अंबोली, अंधेरी वेस्ट, मुंबई- 400058 में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

बॉलीवुड में देब मुखर्जी का योगदान

देब मुखर्जी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मोग्राफी में ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘आंसू बन गए फूल’, ‘अभिनेत्री’, ‘दो आंखें’, ‘बातों बातों में’, ‘कमीने’, ‘गुडगुड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनय के अलावा वो नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा आयोजन के प्रमुख आयोजकों में से एक थे और इस आयोजन में उनकी अहम भूमिका रहती थी।

काजोल और तनीषा मुखर्जी ने दी श्रद्धांजलि

देब मुखर्जी के निधन से उनका परिवार बेहद दुखी है। उनकी भतीजी और बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा –
‘हर दुर्गा पूजा पर हम साथ में तस्वीरें लिया करते थे। अब उनके बिना दुनिया की कल्पना करना मुश्किल हो रहा है। वो न सिर्फ परिवार के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि सबसे दयालु व्यक्तियों में से एक थे। वो हमेशा याद किए जाएंगे।’ इसके अलावा काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी अपने अंकल को याद करते हुए पोस्ट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने गहरा दुख जाहिर किया। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, शत्रुघ्न सिन्हा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देब मुखर्जी की याद में आयोजित प्रेयर मीट में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी यादें और उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पीआर स्टंट या सच में हुआ ब्रेकअप? अंकित-प्रियंका के अलग होने पर ये कैसी चर्चा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola