हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kajol ने बताया कैसे देती हैं बच्चों न्यासा और युग को ट्रोलिंग से बचने की ट्रेनिंग

विज्ञापन
Kajol ने बताया कैसे देती हैं बच्चों न्यासा और युग को ट्रोलिंग से बचने की ट्रेनिंग

Kajol Devgn: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन अपने बेबाक और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। बीते दिनों काजोल की लाडली बेटी न्यासा (Nysa) को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने अब चुप्पी तोड़ी है।

उन्हें उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई, नेटिजेंस का यह भी कहना था कि न्यासा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इंटरव्यू में काजोल ने कही ये बात

काजोल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में न्यासा को ट्रोल करने वालो को जोरदार का जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो अपने बच्चों पर ट्रोलिंग का असर नहीं पड़ने देती हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं हमेशा बच्चों को बोलती हूं कि उन्हें उनके बारे में बोली जाने वाली प्यारी बातों पर ध्यान देना चाहिए।’

उन्होंने कहा कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि ट्रोलिंग अब सोशल मीडिया का हिस्सा बन चुकी है। यह 75 फीसदी सोशल मीडिया का हिस्सा है। अगर आप ट्रोल होते हैं तो आपको नोटिस किया जाता है।

आगे काजोल ने ये भी कहा कि ‘अगर आप ट्रोल होते हैं तब ही आप फेमस होते हैं। आज के समय में ऐसा हो गया है कि अगर आप ट्रोल नहीं होते तो आप फेमस भी नहीं हो सकते।’ इस बीच काजोल ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी को ट्रोल होते देखकर दुखी होती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैंने सभी तरह के आर्टिकल्स पढ़े हैं, जिनमें न्यासा को ट्रोल करने वाली बातें लिखी हुई थीं।’

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें ट्रोलिंग से फर्फ पड़ता है, ‘लेकिन एक लिमिट होनी चाहिए इन सब बातों को सीरियस लेने की। मैं स्टूपिड और इडियट कहलाउंगी अगर मैं ये कहती हूं कि ये सब मुझपर असर नहीं डालते, लेकिन जैसा मैंने कहा इन सब की एक लिमिट होनी चाहिए।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें