बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काजोल की इस फिल्म को 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। काजोल की इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म को लोगों को खूब प्यार मिला। हालांकि, अभी भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस फिल्म को नहीं देखा है और वो ओटीटी पर इसके आने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकेगा?
कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी ‘मां’?
काजोल की फिल्म ‘मां’ की ऑनलाइन स्ट्रीम की बात करें तो ये फिल्म अभी ओटीटी पर नहीं आएगी। जी हां, फिल्म अभी थिएटर्स में अपना जलाव दिखा रही है। ऐसे में 6-8 सप्ताह के बाद ही ये ओटीटी पर आएगी। इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले महीने अगस्त के पहले या दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर आ सकती है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखा जा सकेगा क्योंकि नेटफ्लिक्स ने पहले ही इसके राइट्स की डील पक्की कर ली थी।
फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन
बता दें कि अगर कोई फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो उसकी रिलीज के 6-8 हफ्ते के बाद ही उसे ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। काजोल की इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म को थिएटर्स में आए 16 दिन का टाइम बीत गया है। फिल्म को सिनेमाघरों में लोगों को खूब प्यार मिला है और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे हैं।
50 करोड़ की लागत में बनी है ‘मां’
इसके साथ ही अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, जानकारी है कि फिल्म को बनाने में 50 करोड़ रुपये की लागत आई थी। वहीं, इसने अब तक 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये अपना बजट तो निकाल ही लेगी। हालांकि, फिल्म अपना बजट निकाल पाती है या नहीं ये तो इसके फाइनल कलेक्शन के आने पर ही पता लगेगा। अब देखने वाली बात होगी कि इसकी टोटल कमाई कहां जाकर रुकेगी? और फिल्म कब तक बॉक्स ऑफिस पर रहेगी?
यह भी पढ़ें- AA22xA6 में Allu Arjun के कितने रोल, किस-किस किरदार में नजर आएंगे ‘पुष्पा’?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines