हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Kajol के साथ सीढ़ियों पर हादसा, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस पर फिर भी हुआ बड़ा नुकसान!

Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का फिर से गिरने का वीडियो सामने आया है। बीते दो दिनों में ये तीसरा दिन है जब एक्ट्रेस के साथ ऐसा कुछ हुआ है।

विज्ञापन
Kajol Viral Video

Kajol Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों दुर्गा भक्ति में लीन नजर आ रही है। दुर्गा पांडाल से एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो और फोटोज हर रोज सामने आ रही है। साथ ही एक्ट्रेस के गिरने के वीडियो भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। बीते दो दिनों से काजोल के गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। हालांकि तीसरे दिन भी एक्ट्रेस के गिरने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में काजोल तो गिरने से बच गई, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें बड़ा नुकसान हो गया है।

फिर गिरते-गिरते बचीं काजोल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि काजोल ने व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी हैं और वो सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं। इस दौरान काजोल खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन जैसे ही वो खुद को संभालती हैं, वैसे ही उनके हाथ में मौजूद उनका आईफोन नीचे गिर जाता है और काजोल एकदम शॉक्ड हो जाती है।

सीढ़ियों पर कोई और भी आ रहा नजर

इस वीडियो में काजोल के अलावा सीढ़ियों पर कोई दूसरी एक्ट्रेस भी मौजूद हैं। हालांकि उनका सिर्फ बैकसाइड नजर आ रहा है। वीडियो में काजोल का रिएक्शन देखकर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा कि काजोल के साथ हर रोज कुछ ना कुछ क्यों होता रहता है।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि हर साल का हो गया है बस गिरती पड़ती रहती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि फिर गिर गई, हमेशा का है। एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि इतनी क्या केयरलेस है, कुछ ना कुछ होता ही रहता है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस का फोन बुरी तरह गिरा

गौरतलब है कि बीते दो दिन से भी एक्ट्रेस के गिरने की वीडियो सामने आए हैं। हालांकि हर बार काजोल खुद को संभाल लेती हैं, लेकिन आज उनका फोन सीढ़ियों से गिर गया। हालांकि काजोल का फोन ठीक है या खराब हो गया है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जिस तरह से फोन गिरता नजर आ रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि कुछ तो शायद हुआ होगा।

बीते साल भी हुआ था ऐसा ही कुछ

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब काजोल का दुर्गा पांडाल से गिरने का वीडियो सामने आया है। जी हां, बीते साल भी काजोल का इसी तरह का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो स्टेज से गिरती हुई नजर आ रही थी। उस वीडियो को देखने के बाद भी यूजर्स ने ऐसे ही रिएक्ट किया था।

यह भी पढ़ें- Parvin Dabas के एक्सीडेंट के बाद कैसा था परिवार का हाल? पत्नी ने हेल्थ अपडेट देते हुए शेयर किया किस्सा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें