Kajol Emotional Note For Daughter Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी फैमिली के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। अक्सर अपने बेटे के साथ वो स्पॉट हो जाती हैं जहां युग उनका ख्याल रखता हुआ दिखाई देता है। वहीं, काजोल की बेटी निसा देवगन (Nysa Devgan) भी अक्सर अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट बटोर लेती हैं। निसा देवगन को लेकर तरह-तरह की रूमर्स उड़ती नजर आती हैं। कभी उनकी प्लास्टिक सर्जरी के दावें किए जाते हैं तो कभी उन पर नशे की हालत में होने के आरोप लगाए जाते हैं। इसी बीच अब लगता है काजोल को अपनी बेटी की चिंता सताने लगी है।
यह भी पढ़ें: Boman Irani ने पैपराजी के साथ किया प्रैंक, यूजर्स बोले- ’20 रुपए काट ओवर एक्टिंग के…’
काजोल ने बेटी के नाम लिखा पोस्ट
एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट तो इसी ओर इशारा कर रहा है। अब काजोल ने सोशल मीडिया पर जो लिखा है उसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और फैंस भी उनकी बेटी को लेकर टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, कुछ देर पहले काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें मां-बेटी इंडियन अवतार में दिखाई दे रही हैं। काजोल ने जहां गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी है। वहीं, निसा देवगन पिंक कलर का लहंगा- चोली पहनकर खड़ी हैं। इन दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे एक्ट्रेस अपनी बेटी को कुछ समझाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें निसा पर गुस्सा आ रहा है।
एक्ट्रेस ने जताई चिंता
जबकि निसा हंसते हुए अपनी मां की बात टालते हुए दिखाई दे रही हैं। अब इस अनसीन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने दिल के जज्बात दुनिया के सामने खोलकर रख दिए हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आपकी एक बेटी होती है तो आप हमेशा सोचते हो दुनिया उसके साथ क्या करेगी? क्या वो अपने सामने मौजूद लड़कों के साथ खड़े हो पाएगी और क्या ये दुनिया उसको सपोर्ट करेगी..।’ अब एक्ट्रेस के मन में जो सवाल उठ रहे हैं वो हर पेरेंट्स के मन में आते हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि काजोल अपनी बेटी को लेकर इनसेक्योर हैं या फिर उन्हें किसी तरह का डर लग रहा है।
नेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर दी खास सलाह
इस पोस्ट के पीछे क्या वजह है ये खुद उन्होंने फैंस को बता दिया है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, ‘इस दिन पर आइए अपनी बेटियों को इतना मजबूत बनाएं कि वो दुनिया की परवाह किए बिना खुद के लिए खड़ी हो सकें और इस दुनिया को एक ऐसी जगह बनाने की अपनी बेहतरीन कोशिश करें जहां बेटियां बढ़ती रहें। आइए इस दिशा में आगे बढ़ते हैं।’ बता दें, आज नेशनल गर्ल चाइल्ड डे है इसलिए एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को ये भी बताया है कि ये तस्वीर उनके बेटे ने शेयर की है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
28 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines