Kajol Viral DeepFake Video: हाल ही में एक नया शब्द काफी चर्चा में बना हुआ है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)की फोटो के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद पता चला कि ये तो डीपफेक का मामला है। इसके बाद ये मुद्दा काफी गरमाया। कई सेलेब्स रश्मिका के सपोर्ट में उतरे जिसके बाद एक्ट्रेस ने कानूनी कार्यवाही का रास्ता अपनाया। इसी बीच कैटरीना (Katrina Kaif) की भी एक ऐसी ही अश्लील तस्वीर खूब वायरल हुई। वहीं, अब डीपफेक का नया शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) बन गई हैं। उनकी अब एक अश्लील वीडियो खूब वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari को है दुनिया के सामने प्यार कबूलने से ऐतराज़, आखिर क्या है वजह?
काजोल का अश्लील वीडियो वायरल
इस डीपफेक वीडियो (Kajol DeepFake Video) में काजोल को कपड़े बदलते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो देखने में इतना भद्दा है कि किसी को भी शर्म आ जाए। कैमरा के सामने एक लड़की अपने कपडे बदल रही है। इस लड़की के चेहरे पर डीपफेक से एडिट कर काजोल का चेहरा लगा दिया गया है। इसे देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि सामने नज़र आ रही लड़की काजोल नहीं बल्कि कोई और है। ऐसे में अब इस अश्लील वकीदेव के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
इस देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी भड़के हुए हैं। सभी लोग अब गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। बता दें, अब इस वीडियो की सच्चचाई भी सामने आ गई है। जैसे ही काजोल का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, एक फैक्ट-चेकिंग प्लेटफॉर्म ने जांच कर खुलासा किया ये वीडियो ‘Get Ready With Me’ ट्रेंड के दौरान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बनाया था। ये एक टिक टॉक वीडियो है। हालांकि, अभी तक इस वीडियो के क्रिएटर की आइडेंटिटी रिवील नहीं हुई है।
क्या एक्ट्रेस लेंगी एक्शन?
अब देखना होगा काजोल इस वीडियो पर कैसे रिएक्ट करती हैं। क्या काजोल भी रश्मिका की तरह खुलकर इसके खिलाफ आवाज़ उठाएंगी ये जानने के लिए फैंस भी बेताब हैं। वैसे सभी यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को इस मामले पर एक्शन लेना चाहिए और खुद के साथ हुई इस घटिया हरकत पर इंसाफ की मांग करनी चाहिए। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। क्या ये डीपफेक का चक्कर यहीं रुकता है या आगे और भी एक्ट्रेसेस को ऐसे ही शर्मिंदा होना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines