हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kajol-Ajay Love Story: नॉटी काजोल और सीरियस अजय देवगन की फिल्मी है लव स्टोरी, जानकर कहेंगे, 'प्यार तो होना ही था'

विज्ञापन

Kajol-Ajay Love Story: काजोल (Kajol) बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शायद ही कोई हो जो इन्हें न जानता हो। वहीं उनके पति अजय देवगन (Ajay Devgan) भी अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। ये दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल हैं जो एक मिसाल हैं।

आज हम आपको काजोल-अजय की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी फिल्मी कहानी से अलग नहीं है। हालांकि उन दोनों की शादी को लेकर काजोल के पिता सोमू मुखर्जी ने आपत्ति जताई थी लेकिन उनकी मां तनुजा ने बेटी को फुल सपोर्ट किया। आइए जानें काजोल और अजय की पहली मुलाकात से शादी के बंधन में बंधने तक के सफर के बारे में।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

अजय देवगन और काजोल की पहली बार मुलाकात साल 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। हालांकि शुरुआत में दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन बाद में दोनों की नफरत कब  प्यार में तब्दील हो गई इस बात का पता दोनों को ही नहीं पता चला। जहां एक तरफ काजोल चुलबुले नेचर वाली थीं तो दूसरी तरफ अजय एक दम उनके उलट शांत और सीरियस रहने वाले।

विज्ञापन

दोनों एक दुसरे के अपोजिट थे लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच की दूरी खत्म हुईं और वो दोस्त बन गए फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में शादी कर ली। अब इनके न्यासा और युग दो बच्चे हैं।

परिवार वाले नहीं चाहते थे कि ये शादी हो

काजोल ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए 2018 में नेहा धूपिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘कोई नहीं चाहता था कि हमारी शादी हो। इसमें हमारे परिवार के लोग भी शामिल है। मेरा परिवार भी झिझक रहा था।

विज्ञापन

मेरे पिता ने इस बारे में मुझसे 1 सप्ताह बात नहीं की, जब मैंने उन्हें कहा कि मैं अजय देवगन से शादी करना चाहती हूं। उन्होंने मुझसे कहा- तुम शादी क्यों करना चाहती हो? तुम अभी यंग हो। अभी तुम्हारा करियर अच्छा कर रहा है और मैंने उन्हें कहा कि नहीं लेकिन मुझे शादी करनी है।’

दोनों ने साथ में की हैं ये फिल्में

काजोल और अजय देवगन की रील लाइफ जोड़ी भी रही हिट आपको बताते चलें कि काजोल और अजय देवगन ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है जो हिट रही हैं। जैसे- इश्क, गुंडाराज, राजू चाचा, प्यार तो होना ही था, ताना जी और दिल क्या करे आदि। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola