Kajal Raghwani कौन? Khesari Lal Yadav और Pawan Singh की जिंदगी में ला दिया भूचाल, हिला डाला बिहार!

Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav & Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों भूचाल आ गया है। एक्ट्रेस के खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पर गंभीर आरोपों के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर काजल राघवानी हैं कौन, चलिए आपको बताते हैं।

Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav & Pawan Singh

Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav & Pawan Singh

Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav & Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में हमेशा कुछ न कुछ विवाद निकलकर सामने आ ही जाता है। कभी किन्हीं एक्टर्स में कोल्ड वॉर की खबर सामने आती है तो कभी हीरोइन्स के बीच में लफड़े की अफवाहें जोर पकड़ लेती हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अपने खराब अनुभवों को शेयर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सिर्फ पवन सिंह सिंह ही नहीं काजल ने तो खेसारी लाल यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं आखिर कौन हैं काजल राघवानी।

विज्ञापन

कौन हैं काजल राघवानी?

भोजपुरी फिल्मों में काजल राघवानी के फैंस भारी तादाद में मौजूद हैं। अभिनेत्री ने खेसारी लाल यादव समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ बड़ी फिल्मों में काम किया है। अपनी खूबसूरती, अदाकारी और बोल्डनेस के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस काजल राघवानी का असली ताल्लुक गुजरात से है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती फिल्मों से की थी। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी को 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

‘पवन सिंह ने की किसिंग सीन की डिमांड’

भोजपुरी सिनेमा की टॉप हीरोइन्स में शामिल काजल राघवानी ने एक यूट्यूब चैनल में दिए इंटरव्यू में बताया कि पवन सिंह ने एक बार फिल्म के सेट पर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था। काजल ने कहा कि जब वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में थीं तो वो पवन सिंह से साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान पवन सिंह ने अचानक उनपर एक किसिंग सीन के लिए दबाव डाला। ये सुनकर काजल हैरान रह गईं और उन्होंने इस सीन में शामिल होने से मना कर दिया।

विज्ञापन

इस पर पवन सिंह बेहद नाराज हो गए और शूटिंग को बीच में ही रोककर वैनिटी में चले गए। काजल ने कहा कि उस वक्त उनके मन में ये सवाल उठ रहा था कि क्या ऐसे लोगों का कोई परिवार नहीं है।

विज्ञापन

शूटिंग को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म के डायरेक्टर ने काजल से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट की। काजल उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए आखिरकार किस करने के लिए राजी हो गईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने कभी भी पवन सिंह के साथ काम नहीं किया।

खेसारी लाल यादव पर काजल के आरोप

इसके अलावा काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि खेसारी ने उन्हें शादी का झांसा दिया लेकिन शादी नहीं की। काजल ने कहा कि वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं और इस रिश्ते में वो चुप रहीं क्योंकि उन्हें अपने परिवार का ख्याल था।

विज्ञापन

काजल ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक खेसारी के साथ संबंध बनाए रखा, लेकिन अंत में उन्हें एहसास हुआ कि वो लॉयल नहीं हैं। काजल ने खुलासा किया कि जब उन्होंने खेसारी से सवाल किए तो उन्होंने कुछ भी साफ जवाब नहीं दिया और आखिरकार काजल ने उन्हें छोड़ दिया।

काजल ने ये भी कहा कि पर्दे के पीछे जो लोग हैं, वो हमेशा अपने असली चेहरे को छिपाए रखते हैं। खेसारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब वो किसी लड़की को अपने जाल में फंसाते हैं, तो वो अपनी पत्नी के खिलाफ बुराई करते हैं और खुद को अच्छा साबित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव पर ये भी आरोप लगाया कि वो अपने फोन में लड़कियों के अश्लील वीडियोज रखते हैं। काजल के इस बयान से भोजपुरी इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ