Kajal Aggarwal Love Life: पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इतनी खूबसूरत हैं कि किसी का भी दिल उन पर फिसल जाए। फैंस तो फैंस काजल अग्रवाल के को-स्टार्स भी उनके चार्म से बच जाएं ये इतना आसान नहीं है। उनकी कई एक्टर्स के साथ ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया है। लेकिन कभी भी काजल ने अपने किसी भी को-स्टार को डेट नहीं किया। ये बात खुद एक्ट्रेस ने एक बार कबूल की थी।
को-एक्टर संग दायरा बनाकर रखती हैं काजल
काजल अग्रवाल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो अपने को-एक्टर के साथ एक दायरा बनाकर रखती हैं। काजल एक बाउंड्री सेट करके रखती हैं जिसे वो कभी क्रॉस नहीं होने देतीं। दरअसल, काजल के कुछ उसूल थे जिन्हें वो अपनी लव लाइफ में फॉलो करती थीं। काजल ने एक बार रिवील किया था कि वो अपने साथ काम करने वाले एक्टर्स के साथ कोई भी पर्सनल रिलेशनशिप बनाने से बचती हैं। उनका रिश्ता को-स्टार्स के साथ प्रोफेशनल ही रहता है।
को-स्टार्स के साथ नहीं रखतीं दोस्ती
हालांकि, वो मानती हैं कि काम वाली जगह पर अट्रैक्शन हो सकता है और ये कोई बड़ी बात नहीं है, फिर भी वो जानबूझकर प्रोफेशनल बाउंड्री को पार करने से बचती हैं। काजल ने ये भी बताया था कि वो अपने को-स्टार्स के साथ दोस्ती तक नहीं करतीं। ज्यादा से ज्यादा अगर वो मुंबई में हैं तो वो उन्हें लंच के लिए इन्वाइट कर सकती हैं, लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं। शायद उनका को-स्टार्स को डेट न करने का कारण यही होगा कि वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती होंगी।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुवा’ के फ्लॉप होने के बाद क्या ठंडे बस्ते में जाएगी सूर्या की अगली फिल्म? संकट में फंसी फिल्म Karna
बिजी शेड्यूल के कारण टूट गया था रिश्ता
काजल ने अपनी पर्सनल लाइफ पर एक बड़ा खुलासा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री के बाहर उनके 2 मेजर रिलेशनशिप्स रहे थे। उनका एक रिश्ता तो इसलिए टूट गया था क्योंकि वो अपने बिजी शेड्यूल के कारण उसे समय नहीं दे पा रही थीं। एक बार तो उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही समस्याओं के कारण इमोशनल सीन देने में भी स्ट्रगल करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 hr agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines