Guess Actress Childhood Photo: साल 2009 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘मगधीरा’। इस फिल्म को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था जिसने साउथ एक्टर राम चरण को तो सुपरस्टार बनाया लेकिन काजल अग्रवाल की किस्मत ही पलट दी। साल 2004 में फिल्म ‘क्यूं हो गया न’ से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली काजल ने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। वहीं बात करें काजल की तो उन्हें भी कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया और आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों इंटरनेट पर काजल के बचपन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पारंपरिक कश्मीरी पोशाक में देखा जा सकता है। आलम ये है कि उनकी तस्वीर को देखने के बाद एक मिनट के लिए उन्हें पहचानना काफी मुश्किल सा लग रहा है।
बैकग्राउंड डांसर से शुरू किया करियर
19 जून, 1985 को मुंबई में जन्मीं काजल अग्रवाल पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से की थी। हालांकि उनका सपना फिल्मों या एक्टिंग में आने का बिल्कुल नहीं था। काजल हमेशा से चाहती थीं कि वो टीवी पर आएं लेकिन एक्ट्रेस बनकर नहीं बल्कि जर्नलिस्ट बनकर। हालांकि उनका यह सपना कभी पूरा नहीं हो सका और किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
यह भी पढ़ें: रिलीज से हफ्ते भर पहले Panchayat 3 का अहम पार्ट लीक, मेकर्स को लगा बड़ा झटका!
मगधीरा से बदली एक्ट्रेस की किस्मत
काजल अग्रवाल का बॉलीवुड डेब्यू तो कुछ खास नहीं रहा लेकिन साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू फिल्म ‘लक्ष्मी कल्याणम’ से किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘चंदा मामा’ से मिली। इसके बाद साल 2009 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल की किस्मत को ही बदल दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रॉस किया था।
अजय देवगन के साथ दी ब्लॉकबस्टर
काजल अग्रवाल ने अपने पूरे करियर में 50 से ज्यादा फिल्में की हैं, साथ ही कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्में भी की हैं। काजल, अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ से चर्चा में आ गई थीं। इसके अलावा उन्हें ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में देखा जा चुका है।
अब एक बच्चे की मां बन चुकीं काजल
काजल अग्रवाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के समय में साल 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। साल 2022 में एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘नील’ रखा है। जाहिर है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ीं कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines