Niti Taylor Love Story: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) का नाम ही काफी है। एक्ट्रेस अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कई सालों से वो इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। खासकर उनके मेल फैंस की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। शो ‘कैसी है ये यारियां’ (Kaisi Yeh Yaariaan) से नीति को वो कामयाबी मिली है कि आज बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है। लेकिन क्या आपको याद है जब एक्ट्रेस ने अचानक अपनी शादी का एलान किया था तब सभी लोग हैरान रह गए थे। वहीं, एक्ट्रेस की शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जो आज भी बेहद कम फैंस को ही पता होगा।
यह भी पढ़ें: OTT ने डूबने से बचाया कई सितारों का करियर, लिस्ट में शामिल हैं Sushmita Sen और Pankaj Tripathi जैसे नाम
फिल्मी है लव स्टोरी
एक्ट्रेस की सास और उनकी स्कूल टीचर में एक खास कनेक्शन है जो उनकी लव स्टोरी में एक बड़ा रोल प्ले करता है। तो चलिए जानते हैं कि ये मामला क्या है। नीति टेलर की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। एक्ट्रेस की अपने पति परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) से पहली मुलाकात बचपन में हुई थी। इसका मतलब साफ है कि एक्ट्रेस की लव स्टोरी बचपन के दिनों में ही शुरू हो गई थी। नीति और परीक्षित एक-दूसरे को अपने स्कूल टाइम से जानते हैं। हालांकि, इसमें भी एक ट्विस्ट है।
टीचर बनी सास
नीति जहां ऑल गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं। वहीं, परीक्षित के स्कूल में भी सिर्फ लड़के ही थे। ऐसे में इनकी पहली मुलाकात इंटर-स्कूल फेस्ट में हुई थी जो एक्ट्रेस के स्कूल में ऑर्गनाइज किया गया था। लेकिन सबसे जरूरी बात तो ये है कि परीक्षित की मां जो अब नीति की सास हैं वह उस वक्त एक्ट्रेस की क्लास टीचर हुआ करती थीं। कपल की मुलाकात फेस्ट में हुई, यहां मिलने के बाद ऑर्कुट पर दोनों एक-दूसरे के साथ कॉन्टेक्ट में आए। मगर यह कहानी ज्यादा आगे नहीं बढ़ी, क्योंकि कुछ समय बाद ही नीति बेंगलुरू चली गईं।
ऐसे आगे बढ़ी लव स्टोरी
साल 2018 में ये दोनों इंस्टाग्राम के जरिए फिर से कॉन्टेक्ट में आए। चार-पांच महीने तक चली बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया। उस दौरान एक्ट्रेस का परिवार भी परीक्षित की प्रोफाइल स्टॉक करता था और उन्हें उनकी स्माइल और पर्सनालिटी से प्यार हो गया। इतना ही नहीं नीति के घर वालों ने ही उन्हें परीक्षित से शादी करने के लिए कहा था। ऐसे में 26 साल की उम्र में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड संग साल 2019 में शादी के बंधन में बंध गई थीं और उनकी टीचर उनकी सास बन गई।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
5 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines