Krissann Barretto Wedding Photos: टीवी के पॉपुलर शो ‘कैसी ये यारियां‘ (Kaisi Yeh Yaariaan) से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस क्रिस्नन बैरेटो (Krissann Barretto) के फैंस के लिए गुड न्यूज हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वैसे ये सुनकर आपको कुछ अटपटा लगा होगा क्योंकि 2 दिन पहले ही तो उनकी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नाथन करमचंदानी (Nathan Karmchandani) के साथ शादी करने की खबर सामने आई थी। लेकिन अब एक बार फिर उनकी शादी की खबर मिली है। यानी एक्ट्रेस ने महज 2 दिन के अंदर ही दूसरी शादी कर ली है।
एक्ट्रेस ने 2 दिन में की दूसरी शादी
पहली शादी के बाद अब उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं। इन्हें देखने के बाद फैंस को भी बड़ा सरप्राइज मिला। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि क्रिस्नन बैरेटो बॉयफ्रेंड संग लविश व्हाइट वेडिंग करने के बाद अगले ही दिन अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर देंगी। लेकिन अब उन्होंने फैंस को अपनी शादी की फोटोज शेयर कर बड़ा झटका दे दिया है। ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर उनका दूसरा दूल्हा कौन है और उन्होंने इतनी जल्दी दूसरी शादी क्यों और कैसे कर ली? तो बता दें, क्रिस्नन बैरेटो ने नाथन करमचंदानी के साथ ही दूसरी बार अपना घर बसाया है।
व्हाइट वेडिंग के बाद अब हुई इंडियन वेडिंग
पहले इन दोनों ने व्हाइट वेडिंग की थी। वहीं, अब इस कपल ने हिंदुस्तानी रीती-रिवाजों के साथ शादी की रस्में पूरी की हैं। अब क्रिस्नन लाल जोड़े में दुल्हन बनकर फैंस का दिल बेकाबू कर रही हैं। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी और सुरक लाल चूड़े और खूबसूरत कलिरों के साथ अपना लुक कम्पलीट किया है। वो इंडियन ब्राइड बनकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो दूल्हे राजा भी व्हाइट शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। कपल की रोमांटिक फोटोज ने अब सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। कभी दोनों साथ में पोज दे रहे हैं तो कभी शादी की रस्में निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर TikToker का 29 साल की उम्र में निधन, मौत का कारण आया सामने
लिपलॉक करते हुए फोटो वायरल
एक फोटो में तो इनको लिपलॉक करते हुए भी देखा जा सकता है। कपल की इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरों को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इन दोनों को एक बार फिर शादी की बधाई दे रहे हैं। इनके हैप्पी मोमेंट्स ने अब फैंस को भी खुश कर दिया है। सभी लोग कपल की जिंदगी की नई शुरुआत के लिए उन्हें मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं। अब इन दोनों का वेडिंग पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है।
संबंधित खबरें
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 mins agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
3 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
6 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
8 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
8 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
10 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines