हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर मॉडल की मोर्चरी में मिली लाश, एक साल से लापता थीं 31 साल की हसीना

Famous Model Body Found in Bahrain: घर ने निकली थी परिवार की मदद के लिए फिर अचानक गायब हो गई मशहूर मॉडल। एक साल बाद मिला शव, तो परिवार ने की बॉडी को वापस लाने की मांग और मॉडल की मौत को भी बताया संदिग्ध।

विज्ञापन
Famous Model Body Found in Bahrain

Famous Model Body Found in Bahrain: हर इंसान को अपनी लाइफ में संघर्ष का सामना करना पड़ता है। अपनी मेहनत के दम पर ही कोई भी इंसान आगे बढ़ता है और सफलता की सीढ़ी चढ़ता है। हालांकि कई बार सक्सेस के चक्कर में कुछ लोगों के साथ ऐसे हादसे हो जाते हैं, जो बस रहस्य बनकर रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक मशहूर मॉडल के साथ, जो एक साल पहले लापता हो गई थीं।

एक साल पहले लापता हुई थी थाई मॉडल

काइकन काएन्नाकम थाईलैंड की एक मशहूर मॉडल थीं, जो एक साल पहले लापता हुई थी। उनको लेकर अब खबर आई है कि उनकी बॉडी बहरीन की मोर्चरी में मिली है। सामने आई जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि काइकन बीते लंबे टाइम पहले बहरीन चली गई थीं और वहां पर वो एक रेस्तरां में काम करने लगी। इस दौरान काइकन ने अपने परिवार को बताया कि वो वहां जॉब कर रही हैं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं काइकन 

चाइना टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो 31 साल की काइकन आगे बढ़ना चाहती थी और इसके लिए वो अपने देश से बाहर जाने के मौकों की तलाश में रहती थी। फिर उन्हें बहरीन के एक रेस्तरां में जॉब मिल गई और वो अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए वहां चली गईं। काइकन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लेटेस्ट अपडेट्स शेयर करती रहती थी, लेकिन फिर अचानक से काएन्नाकम ने पोस्ट करना बंद कर दिया।

अचानक कर दिया पोस्ट करना बंद

साल 2023 अप्रैल में जब काएन्नाकम ने पोस्ट करना बंद कर दिया तो उनकी फैमिली को उनकी चिंता हुई और उन्हें फोन किया गया, लेकिन परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद जब कुछ जवाब नहीं मिला, तो मॉडल के परिवार ने थाई एम्बेसी से मदद मांगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 18 अप्रैल को थाई एम्बेसी ने काएन्नाकम की फैमिली को बताया कि एक साउथईस्ट एशियन महिला का शव सलमानिया मेडिकल कॉम्प्लेक्स की मोर्चरी में रखा गया है।

परिवार ने की शव को वापस लाने की मांग

चाइना टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो शव के पैर पर बने टैटू से उनकी फैमिली ने उनकी पहचान की है। रिपोर्ट्स की मानें तो मॉडल की डेथ का कारण शराब के ज्यादा सेवन से तीव्र कार्डियोपल्मोनरी विफलता है। अब काएन्नाकम की फैमिली उनके शव को वापस लाने के लिए मदद की मांग कर रहा है। साथ ही परिवार का मानना है कि काएन्नाकम की मौत संदिग्ध थी।

यह भी पढ़ें- बिना किसी स्टार किड के भी दमदार है फिल्म Main Ladega, क्या है फिल्म की सबसे बड़ी खूबी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें