Kadambari Jethwani: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम ‘बदनाम’ हो चुके हैं। आए दिन इस मामले में हर कोई कुछ ना कुछ नया खुलासा कर देता है। अभी तक तो सिर्फ फिल्मी सितारों पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब इस मामले IPS अधिकारियों का भी नाम आ रहा है और उन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अब किसने अपनी आवाज उठाई है और क्या है पूरा मामला?
कादंबरी जेठवानी ने किया खुलासा
इस मामले में अब जिसने अपनी आवाज उठाई है वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी हैं। कादंबरी जेठवानी ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए एक-दो नहीं बल्कि तीन IPS अधिकारियों पर आरोप लगाया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में एनटीआर पुलिस आयुक्त एसवी राजशेखर बाबू से मुलाकात की । इसके बाद उन्होंने राजनीतिक नेता और फिल्म निर्माता केवीआर विद्यासागर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस अधिकारियों पर संगीन आरोप
कादंबरी ने अपनी शिकायत में वाईएसआरसीपी शासन के दौरान शोषण के बारे में खुलासा करते हुए जानकारी दी है। इसके अलावा अभिनेत्री ने आईपीएस अधिकारियों पर भी शोषण का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पुलिस अधिकारियों पर अपनी गैरकानूनी गिरफ्तारी और मिसबिहेव जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उनको और उनके पेरेंट्स को तीन आईपीएस अधिकारियों ने करीब 40 दिनों तक हिरासत में रखा था।
एक्ट्रेस को मिली धमकी
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे कादंबरी का कहना है कि जब तक ये केस चलता रहा, तब तक उन्हें मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया। कादंबरी ने बताया कि इस मामले में जब उन्होंने इस मामले की शिकायत की, तो उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया और धमकी दी गई।
झूठे मामले में फंसाया गया- कादंबरी
इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में भी अपने साथ हुए मिसबिहेव पर चर्चा की है। कादंबरी का कहना है कि अगर कोई भी इंसान ईमानदार है, तो वो कभी नहीं चाहेगा कि किसी भी तरह के विवाद में उसका नाम आए। मेरी परमिशन के बिना ही मुझे इसमें अवैध और गैरकानूनी तरीके से घसीटा गया। हालांकि, जो भी हो लेकिन मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है और इस देश में अच्छे लोग भी हैं, जो निर्दोषों के साथ कभी गलत नहीं होंगे।
कादंबरी के खिलाफ शिकायत
गौरतलब है कि कादंबरी जेठवानी के खिलाफ वाईएसआरसी पदाधिकारी कुक्कला विद्या सागर ने धोखाधड़ी की भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभिनेत्री ने इसे मानने इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने इस दावे को खारिज भी किया और कहा कि उन्होंने कुक्कला विद्या सागर के शादी के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसलिए वह अभिनेत्री को परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा कादंबरी ने दावा किया कि उनके खिलाफ एक हाई प्रोफाइल साजिश रची गई थी। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में क्या नया मोड़ आता है?
यह भी पढ़ें- रेप केस में फंसे Siddique को गले लगाते एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, बोलीं- वो मेरे…
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines