Kadaisi Vivasayi Actress Kasiammal Murder: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अकसर कई चौंकाने वाले किस्से सामने आते हैं लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे पढ़कर आपकी आत्मा कांप जाएगी। अब एक मशहूर एक्ट्रेस का खून हो गया है। गौर करने वाली बात तो ये है कि एक्ट्रेस के खुद के बेटे ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। ये सुनकर आपके आप भी चौंक गए होंगे लेकिन सच यही है एक शराबी बेटे ने अपनी एक्ट्रेस मां की हत्या कर दी है। अब जिसका निधन हुआ है वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साल 2021 की पॉपुलर तमिल फिल्म ‘कदैसी विवसायी‘ (Kadaisi Vivasayi) की एक्ट्रेस कासियाम्मल (Kasiammal) हैं।
यह भी पढ़ें: Marvel की Wonder Man सीरीज के क्रू मेंबर का सेट पर निधन, एक्सीडेंट ने ली जान
बेटे ने किया एक्ट्रेस मां का कत्ल
इस नेशनल अवार्ड विनिंग तमिल फिल्म में कासियाम्मल अपने किरादर के लिए जानी जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 फरवरी यानी रविवार तड़के तीन बजे मां- बेटे में झगड़ा हुआ जिसमें शराबी बेटे नम्माकोडी ने अपनी मां का कत्ल कर दिया। इस झगड़े की वजह सुनकर आपको जोरदार झटका लगने वाला है। कहा जा रहा है कि बेटे ने शराब के लिए पैसे मांगे थे और जब मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने अपनी एक्ट्रेस मां को गुस्से में आकर लकड़ी के लट्ठ से बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं इस लट्ठ से पीटते- पीटते उस बेटे में अपनी 74 साल की मां की हत्या कर दी। यानी शराब एक्ट्रेस की मौत की वजह बन गई।
मशहूर एक्ट्रेस की बेटे ने की हत्या
शराब के पैसों पर हुआ था झगड़ा
शराब के पैसों को लेकर बढ़े विवाद ने बेटे को अपनी अपनी मां से इतना नाराज कर दिया कि अपनी बूढी मां की जान लेते हुए उसके जरा भी हाथ नहीं कांपे। आप ही सोचिए जिस दौरान ये सब हो रहा होगा तो एक्ट्रेस किस दर्द से गुज़री होंगी। उन्ही कितनी तकलीफ हुई होगी जब उनका बेटा उन्हें लकड़ी के स्लैब से इस कदर मार रहा था कि उनकी मौत हो गई। ये वाक्य वाकई शर्मनाक और भयानक है। दूसरी तरफ अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और उन्होंने एक्ट्रेस कासियाम्मल के घर से वो लकड़ी के लट्ठ भी जब्त कर लिए हैं जिससे इस हत्या को अंजाम दिया गया है। बता दें, कासियाम्मल के बेटे नम्माकोडी की उम्र 51 साल है और अब उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पैसों के लिए था मां के अधीन
आईपीसी की धारा 302 के तहत नम्माकोडी पर अपनी मां कासियाम्मल की हत्या का आरोप है। नम्माकोडी अपनी मां के साथ ही रहता था। वो लगभग 15 साल से अपनी पत्नी से अलग अपनी मां के साथ रह रहा था। इतना ही नहीं वो पैसों के लिए भी अपनी मां पर ही निर्भर था। लेकिन शराब की लत ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी और उसकी मां की जिंदगी छीन ली। अब देखना होगा इस केस में आगे कौन- सा नया अपडेट सामने आता है। इस वक्त तो ये खबर सुनकर फैंस के होश उड़े हुए हैं और फिल्म इंडस्ट्री पर मातम के बदल छा गए हैं। हर तरफ शोक की लहर दौड़ रही है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines