हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kabzaa box office collection: पूंजी निकालने में भी फेल हुई फिल्म 'कब्जा', जानें टोटल कलेक्शन

विज्ञापन

Kabzaa box office collection: किच्चा सुदीप, श्रिया सरन और उपेंद्र की फिल्म ‘कब्जा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। लेकिन यह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है। चलिए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kabzaa box office collection)

सिनेमाघरों में यह फिल्म 17 मार्च को रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन करीब 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म की अभी तक की कुल कमाई सिर्फ 30-31 करोड़ रुपये पहुंची है। जबकि, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘कब्जा’ बनाने में करीब 120 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यानी यह फिल्म अपनी पूंजी भी निकालने में नाकामयाब दिखाई दे रही है। अब देखना होगा फिल्म सिनेमाघरों में यह फिल्म कब तक बना रहता है या जल्द आउट होगा।

ये भी पढ़ेंः Arjun Malaika Video: मलाइका और अर्जुन ने एक-दूसरे पर लुटाया जमकर प्यार, हर तरफ छाया वीडियो

विज्ञापन

आर चंद्रू ने किया है डायरेक्ट

‘कब्जा’ आर चंद्रू द्वारा लिखित और निर्देशित एक पीरियड एक्शन फिल्म है। इसमें उपेंद्र, किच्चा सुदीप और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, शिव राजकुमार कैमियो के तौर पर नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘भीड़’ को देखने नहीं आई भीड़, पहले ही दिन धड़ाम!

विज्ञापन

मुरली शर्मा, नवाब शाह, कोटा श्रीनिवास राव, जॉन कोककेन, देव गिल, कबीर दूहन सिंह और सुनील पुराणिक सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं। आनंद पंडित, आर चंद्रू और अलंकार पांडियन फिल्म के निर्माता हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola