हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली वाली से सगाई, अमेरिकी संग अफेयर, बंगाली मॉडल पर हारे दिल, बेटी से 4 साल छोटी हसीना से रचाई चौथी शादी

Kabir Bedi Inside Story: हैंडसम हंक कहे जाने वाले कबीर बेदी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं। शादी हो या अफेयर सभी चर्चा में रहे हैं।

विज्ञापन

Kabir Bedi Inside Story: ‘खून भरी मांग’ हो या फिर ‘ब्लू’  या हम बात कर लें  ‘कच्चे धागे’, और ‘ताजमहल’ की हर किसी में कबीर बेदी की एक्टिंग ने फिल्म इंडस्ट्री में कोहराम मचा दिया। गोरा चिट्टा सा लंबा इंसान जिसकी नीली सी आंखें देख कोई भी हसीना अपना दिल हार जाया करती थी।  कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से तो जवानी के दिनों से लेकर बुढ़ापे तक खबरों में छाए रहे। अगर हम बात करें तो वो जवानी के दिनों में भी काफी रंगीन मिजाज के थे। ये हम अपने आप से नहीं कह रहे हैं। इसका सबूत उनकी किताब ‘कही- अनकही एक अभिनेता के जज्बाती जिंदगी’ से मिला है जो खुद एक्टर ने लिखी है। आइए आज हम आपको उनकी रंगीन जिंदगी के कुछ पहलुओं से रूबरू करवाते हैं।

जर्नलिस्ट बन की करियर की शुरुआत

आज बेशक कबीर बेदी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन यहां तक आने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े हैं। जी हां, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर जर्नलिस्ट की थी। आपको भी इस बात को पढ़ थोड़ी हैरानी तो हुई होगी न क्योंकि हमें भी हुई थी। एक्टर ने साल 1960 के मशहूर रॉक बैंड बीटल्स का इंटरव्यू ले पत्रकारिता के जगत में सनसनी फैला दी थी। क्योंकि उस समय हर कोई इस बैंड का इंटरव्यू लेना चाहता था, लेकिन किसी को उनके पास तक जाने नहीं दिया जाता था। ऐसे में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर जर्नलिस्ट काम करने वाले कबीर ने अपनी एक चाल से उन्हें इंटरव्यू के लिए मना लिया।

यह भी पढ़ें: मां और भाई की मौत से सदमे में आई ‘Miss India’, पत्नी के एक्सीडेंट के बाद जय की हुईं जूही

विज्ञापन

एक से सगाई दूसरी को डेट तीसरी पर आया दिल

कबीर बेदी के बारे में तो आपको पता ही होगा कि उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि चार शादी की थी। उन्होंने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे वो अपनी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी से मिले जो पेशे से मॉडल थीं। उन्होंने बताया कि जब मैं प्रोतिमा से मिला तो मैं 22 साल का मिडिल क्लास परिवार का लड़का था। प्रोतिमा से मेरी पहली मुलाकात तब हुई जब मुझे बहुत तेज सुसु आ रहा था।

काले बाल, माथे पर बिंदी और सुंदर सा चेहरा देखा, उनकी सांवली और सुंदर सूरत मुझे अच्छी लगी। लेकिन मैं असमंजस में था क्योंकि मैं दिल्ली की लड़की से सगाई कर चुका था और उसी दौरान एक अमेरिकी को सीक्रेट डेट कर रहा था। ऐसे में प्रोतिमा संग रिश्ते के बारे में सोचना मुश्किल था।

विज्ञापन

बेटी से 4 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी

कबीर बेदी का रंगीन मिजाज किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने पहली शादी प्रोतिमा से की, जिनसे पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी दो बच्चे हुए। लेकिन बेटे के सुसाइड ने प्रोतिमा को तोड़ दिया और कुछ सालों बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की, जिसका रिश्ता भी लंबा न चला और तलाक हो गया। तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की की और साल 2005 में तलाक हो गया। एक्टर की जिंदगी में फिर से प्यार हुआ और उन्होंने चौथी शादी अपनी बेटी से 4 साल छोटी लड़की जो उनसे भी 29 साल छोटी हैं यानी परवीन दोसांझ को अपनी दुल्हन बनाया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के घर में बने 5 कपल, बग्गा बोले-खुलकर प्यार करूंगा ‘सारा’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola