Tv Actor Bhupendra Singh Arrested: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में हुई गोलीबारी में पुलिस ने टीवी कलाकार और उसके एक नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर है कि अभिनेता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंधाधुंध तरीके से फायरिंग की है। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने टीवी एक्टर भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।
अभिनेता ने की अंधाधुंध फायरिंग
टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह का बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी गांव से सटा शेरगढ़ नाम से फॉर्म हाउस है। फॉर्म हाउस के पास ही गुरदीप सिंह की कृषि भूमि हैं। भूमि की मेड़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर विवादित पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद अभिनेता ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के ‘मकान’ से बेघर हुए सभी सदस्य, मेकर्स की चाल से कंटेस्टेंट्स को लगा बड़ा झटका
हत्या का मुकदमा दर्ज
इस फायरिंग में गोली लगने से गुरदीप सिंह के 22 वर्षीय बेटे गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरदीप सिंह, उसकी पत्नी मीराबाई व बेटा अमरीक उर्फ बूटा सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने गुरदीप के भाई की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली है। भूपेंद्र, उसके नौकर ज्ञान सिंह, जीवन सिंह व गुरजर सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इन शोज में आए थे नजर
वही भूपेंद्र सिंह की बात करें तो उन्होंने काला टीका, एक थी हसीना और कार्तिक पूर्णिमा जैसे सीरियल में काम किया है। वहीं इस मामले में डीआईजी ने कहा कि एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगर इसमें थाने की जरा भी लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines