Kim Na Hee Death: के- ड्रामा और गानों को पसंद करने वाले फैंस के लिए बुरी खबर हैं। हाल में के-पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर किम नहि (Kim Na Hee Passes Away) ने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, उनकी मौत के बाद सिंगर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जो सिंगर ने अपने निधन से कुछ ही समय पहले साझा किया था। इतना ही नहीं, इस पोस्ट को सिंगर ने बिना किसी कैप्शन के साझा किया है। इस पोस्ट में उनकी फोटो के साथ-साथ वीडियो भी शामिल है। वहीं, सिंगर के फैंस उनके इस पोस्ट पर निधन के लिए दुख जता रहे हैं।
सिंगर ने 8 नवंबर को आखिरी सांस ली थी। फिलहाल, उनके परिवार या टीम की ओर से उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, सिंगर की एजेंसी की ओर से उनके आकस्मिक मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक, नहि (Kim Na Hee Death) का अंतिम संस्कार शुक्रवार, 10 नवंबर को ग्योंगगी प्रांत के प्योंगटेक के सेंट्रल हॉल में किया गया।
मौत से कुछ ही देर पहले शेयर की थी इंस्टा पोस्ट
सामने आ रही खबरों के मुताबिक, के-पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर किम नहि ने अपनी मौत से कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्रा पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो उनकी मौत के बाद अब तेजी से वायरल हो रही है। सिंगर ने अपने इस पोस्ट को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया था। पोस्ट में दिवंगत सिंगर विंटर कोट में सेल्फी पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने वीडियो भी शेयर किए, जिसमें ट्रेन में सूर्यास्त की एक क्लिप है। इसके अलावा उन्होंने अपने पेट के साथ भी फोटो शेयर की है। हालांकि, इस पोस्ट में उनकी मौत से जुड़ा कोई राज या सुराग छिपा है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है, क्योंकि उनके इंस्टा अकाउंट पर इस पोस्ट के अलावा कोई और पोस्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें: TRP की लिस्ट में Anupamaa ने गवाई अपनी टॉप पोजीशन, इस शो का बजा डंका
कौन है के-पॉप सिंगर Kim Na Hee?
बता दें कि के-पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर किम नहि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में सिंगल ‘ब्लू सिटी’ से की थी। हाल में सिंगर का नया गाना’रोज’ रिलीज हुआ था। इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिला। वहीं, सिंगर की मौत के बाद उनके फैंस ने उमने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ये शॉकिंग है, RIP ब्यूटी’। वहीं, एक और फैन ने लिखा, ‘बेचारा डॉगी अब अकेला रह गया, भगवान नहि की आत्मा को शांति दे’। (Famous K-Pop Singer Death)
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
35 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines