Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ज्योति की चर्चा हो रही है. ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. इन दिनों ज्योति चुनावी प्रचार में बिजी चल रही हैं. इस बीच अब फिर से ज्योति सिंह चर्चा में आ गई हैं. इतना ही नहीं बल्कि ज्योति ने पुलिस पर आरोप भी लगा दिए हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
देर रात हुई छापेमारी
सभी जानते हैं कि बिहार चुनाव 2025 अपने चरम पर है. ऐसे में उम्मीदवार भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं. अब जानकारी मिली है कि रोहतास में पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह के होटल में देर रात प्रशासन ने छापेमारी की है. जानकारी की मानें तो जिस समय छापा पड़ा, उस समय ज्योति सिंह बिक्रमगंज स्थित होटल में ही ठहरी हुई थीं.
ज्योति सिंह का आरोप
इसके अलावा सुनने में आया है कि इस छापेमारी के बाद ज्योति सिंह ने प्रशासन पर राजनीतिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि रात में बिना महिला पुलिस के होटल की तलाशी ली गई, जो पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है. ज्योति सिंह का ये बयान सामने आने के बाद फिर से कई तरह की बातें सुनने को मिल रही है.
पवन सिंह से अनबन
गौरतलब है कि ज्योति सिंह ना सिर्फ चुनाव को लेकर चर्चा में हैं बल्कि ज्योति और पवन सिंह के बीच चल रही अनबन भी सुर्खियों में है. अक्सर दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है. इतना ही नहीं बल्कि ज्योति आए दिन पवन सिंह को लेकर कोई ना कोई खुलासा भी करती रहती है. हालांकि, पवन सिंह भी ज्योति के आरोपों का जवाब दे चुके हैं, लेकिन फिर भी दोनों को लेकर बातें कम नहीं होती है और सोशल मीडिया पर इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा सुनने को मिलती है.
यह भी पढ़ें- Dharmendra के घर के बाहर हुई बैरिकेडिंग, लोगों की बढ़ी चिंता, फैंस ने क्या-क्या कहा?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines