Jyoti Singh, Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों पवन सिंह और ज्योति सिंह एक बार फिर से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच-जुबानी जंग जारी है. इस बीच अब करवा चौथ के मौके पर ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है.
ज्योति सिंह ने शेयर किया पोस्ट
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ज्योति ने सभी सुहागिनों को करवा चौथ की बधाई दी है और उन्हें विश किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए ज्योति ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं. हालांकि, अपने पोस्ट में ज्योति ने ये साफ नहीं किया है कि क्या उन्होंने भी पवन सिंह के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है या नहीं?
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ज्योति का ये पोस्ट सामने आने के बाद यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने ज्योति के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इतना कुछ होने के बाद भी आप उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखी हो आपको बहुत बहुत बधाई एक सच्चई भारतीय नारी होने के लिए. दूसरे यूजर ने लिखा कि आप कैसे करेंगी करवा चौथ? तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको करवा चौथ की बधाई. इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं.
पवन और ज्योति के बीच अनबन
गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति के बीच बीते कुछ दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वो पवन सिंह से मिलने गई हैं और उस दौरान उन्हें पुलिस पकड़ने आई. हालांकि, इसके बाद पवन सिंह ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी और अपना रिएक्शन दिया. इस बीच अब ज्योति का करवा चौथ पर ये पोस्ट करना लोगों को कंफ्यूज कर गया कि उन्होंने पवन सिंह के लिए व्रत रखा है या नहीं?
यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने क्यों खटखटाया HC का दरवाजा? ऐश्वर्या से अमिताभ तक ये स्टार्स भी ले चुके एक्शन
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines