Jyoti Singh, Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. एक तरफ ज्योति की पर्सनल लाइफ चर्चा में है, तो दूसरी ओर ज्योति का चुनावी प्रचार भी लाइमलाइट में छाया हुआ है. इस बीच अब ज्योति सिंह ने एक बार फिर से पवन सिंह पर पलटवार किया है और भोजुरी स्टार को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है.
क्या बोलीं ज्योति सिंह?
दरअसल, हाल ही में मीडिया से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि मैं कहीं भी अगर जाती हूं, तो सभी मुझे पवन सिंह की वाइफ ही बोलते हैं. मैं ऐसी सुहागन हूं, जो विधवा का जीवन जी रही है. हालांकि, मेरी मांग में अभी भी पवन सिंह के नाम का ही सिंदूर है, जो कोई मजाक नहीं है. मैं बीते सात सालों से अपने पति के साथ का इंतजार कर रही हूं, वो नहीं समझ पा रहे हैं कि क्या सही है और क्या गलत?
वो मेरे साथ नहीं हैं- ज्योति सिंह
ज्योति ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि जब भी उन्हें मेरी जरूरत होती है, तो मैं हमेशा ही उनके साथ खड़ी रहती हूं, लेकिन आज वो मेरे साथ नहीं हैं. इसके आगे ज्योति ने कहा कि पवन सिंह की फैमिली नहीं चाहती कि वो पवन सिंह के साथ रहे. उनके आस-पास के लोगों ने उन्हें जकड़ा हुआ है क्योंकि उनका घर उन्हीं से चलता है. मैं इतने सालों तक चुप रही, लेकिन अब मुझे आवाज उठानी ही पड़ी.
मुझे बदनाम किया जा रहा है- ज्योति
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए ज्योति ने कहा कि मैं काराकाट की जनता की शुक्रगुजार हूं, जो मेरा साथ दे रही है, समझ रही है, मुझे गले लगा रही है और कह रही है कि वो अपनी बेटी के साथ हैं. ज्योति ने कहा कि मुझे बदनाम किया जा रहा है, लेकिन मैं सच में अपने सम्मान और हक के लिए लड़ रही हूं. मैं जब भी सड़क पर जाती हूं, तो लोग कहते हैं कि देखो पवन सिंह की वाइफ जा रही है, ये मेरी पहचान है, जो वो नहीं समझ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘हारने के डर से…’, नॉमिनेशन के बाद अवॉर्ड ना मिलने पर क्या बोलीं Yami Gautam?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines