Jyoti Singh, Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ज्योति और पवन की चर्चा होती रहती है. इस बीच अब फिर से ज्योति ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे पवन और ज्योति की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है. आइए जानते हैं कि ज्योति ने ऐसा क्या कहा?
ज्योति सिंह ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में ज्योति सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनकी शादी खुशी से नहीं बल्कि मजबूरी में हुई थी. इतना ही नहीं बल्कि ज्योति ने कहा कि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए दो बार आया था. ज्योति ने बताया कि पहली बार उनके लिए पवन सिंह का रिश्ता तब आया था, जब उनकी शादी नीलम से नहीं हुई थी. नीलम से शादी से पहले पवन सिंह का रिश्ता ज्योति सिंह के लिए आया था.
क्या बोलीं ज्योति सिंह?
दूसरी बार पवन सिंह का रिश्ता ज्योति के लिए नीलम के निधन के बाद आया. ज्योति सिंह ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि पेरेंट्स की इच्छा की वजह से उन्होंने इस फैसले को लिया था. हालांकि, उनके दिल में कई सवाल थे और डर भी था. ज्योति सिंह को इन सवालों का जवाब कभी नहीं मिला. ज्योति ने कहा कि शादी के वक्त वो खुश नहीं थी और डरी हुई भी थीं.
चुनावी प्रचार में बिजी हैं ज्योति सिंह
ज्योति का कहना है कि उस वक्त कई बातें ऐसी थीं, जो साफ नहीं थी. ज्योति एक नॉर्मल लाइफ चाहती थी, लेकिन उनके बस में कुछ नहीं था. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच में अनबन चल रही है. इतना ही नहीं बल्कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है. बता दें कि ज्योति सिंह काराकाट से चुनावी मैदान में हैं और चुनावी प्रचार में बिजी चल रही हैं. देखने वाली बात होगी कि ज्योति को जीत मिलती है या नहीं?
यह भी पढे़ं- Zarine Khan की याद में तड़प रही बेटियां, Farah-Sussanne ने मां के लिए लिखा इमोशनल नोट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines