Jyoti Singh-Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इन दिनों पवन और ज्योति की ही बातें हो रही हैं. एक तरफ जहां दोनों के बीच जुबानी-जंग चल रही है, तो दूसरी ओर ज्योति ने पवन सिंह के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा. इतना सब होने के बाद भी ज्योति का पवन के लिए व्रत रखना जहां, कुछ लोगों को रास नहीं तो वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ज्योति सिंह सुर्ख लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं. वीडियो में ज्योति ने अपनी मांग में सिंदूर लगाया है और लाल कलर की ही चूड़ियां पहनी हैं. इसके अलावा उनके हाथों में करवा चौथ की पूजा की थाली भी नजर आ रही है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह, चांद की पूजा कर रही हैं और खुद ही अपना व्रत खोल रही हैं.
ज्योति ने लिखा ये कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी लेकिन भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और ना बने. सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं. ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर अब यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कोई ज्योति को सपोर्ट कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि ये क्या नया ड्रामा है.
ज्योति को लेने आई थी पुलिस
गौरतलब है कि बीते दिन भी ज्योति ने करवा चौथ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में ज्योति ने सभी को करवा चौथ की बधाई दी थी. इस बीच अब ज्योति ने नया वीडियो शेयर करके कंफर्म कर दिया कि उन्होंने भी पवन सिंह के लिए व्रत रखा था. इसके पहले पवन सिंह और ज्योति में जमकर जुबानी जंग देखने को मिली थी और जब ज्योति, पवन से मिलने के लिए गई थी, तो उन्हें पुलिस थाने ले जाने के लिए आई थी, जिसका वीडियो भी ज्योति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty से लेकर Raveena Tandon तक… बॉलीवुड हसीनाओं के ‘करवा चौथ’ लुक्स
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines