Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ज्योति की चर्चा हो रही है. ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं और इस बीच अब ज्योति ने फिर से आर्थिक मदद मांगी है. इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है. इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट को शेयर करते हुए ज्योति ने अपने दिल की बात भी लोगों से कही है. आइए जानते हैं कि ज्योति ने क्या कहा?
ज्योति सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ज्योति सिंह अपने हाथ में क्यूआर लिए नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने इसके अलावा दो और भी फोटो शेयर की हैं, जिसमें क्यूआर है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए ज्योति ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है और लोगों से मदद की अपील की है. ज्योति सिंह ने लिखा कि राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा था.
क्या बोलीं ज्योति सिंह?
अपनी बात को जारी रखते हुए ज्योति ने कहा कि मैं तो एक तुक्क्ष महिला हूं, जो विभिन्न दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं. कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों की आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखता है, लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं.
लोगों से मांगी मदद
ज्योति ने आगे लिखा कि मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है. चुनाव की इस मुहिम को और मजबूत करने में प्लीज मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें. मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं. पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है और हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं. आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है. ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं और अपना रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें- Harish Rai की अर्थी देख तड़प उठी बीवी, KGF फेम एक्टर के निधन से बेहाल बेटा
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines