बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गलियारों में ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा जगत में भी माहौल काफी गरम है. इस बार चुनावी मैदान में भोजपुरी को दो सितारे हैं. पहला खेसारी लाल यादव और दूसरा पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह. पवन से चल रहे विवादों के बीच भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार को उन्हें सपोर्ट करते हुए भी देखा गया था. हाल ही मनें अक्षरा सिंह ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है. इसी बीच ज्योति ने खेसारी लाल पर गुस्सा निकाला है. उन्होंने अपने प्रचार में एक इमोशनल दांव चला है, जिसने सियासत में हलचल मचा दी है. उन्होंने खेसारी लाल पर हमला बोला है.
दरअसल, न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, ज्योति सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान एक विशेष बातचीत में खेसारी लाल पर हमला किया है. उन्होंने खेसारी लाल के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पवन सिंह को ‘नचनिया’ कहा था. ऐसे में अब ज्योति ने उनके इसी स्टेटमेंट पर गुस्सा निकाला और पलटवार करते हुए कहा कि खेसारी उनके पति को नचनिया कैसे कह सकते हैं? इतना ही नहीं, ज्योति ने उन पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि आज भी उन्हें रैलियों में भीड़ जुटानी पड़ती है तो उनके पति के ही गाने बजाने पड़ते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अपनी बहन के साथ…?’ ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद सलमान खान पर भड़के बसीर अली, बोले- ‘फ्यूचर खराब हो सकता है’
बच्चे ना होने पर क्या बोलीं ज्योति सिंह?
इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने ना केवल राजनैतिक हमला किया बल्कि वह जनता के सामने फूट-फूटकर रो भी पड़ीं. उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पवन सिंह उनके पति थे और रहेंगे. उन्हीं से उनकी पहचान है. इस दौरान पवन सिंह की वाइफ ने छठ के मौके पर बच्चे का भी जिक्र किया और कहा कि सात साल हो गए हैं आज तक बच्चा नहीं हुआ. ज्योति ने कहा कि उनके बच्चे होते तो छठ का सौभाग्य उन्हें भी नसीब होता. उन्होंने खुद को अभागन तक बताया.
यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारे पास 10 लोग हैं…’, धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को दे दी थी धमकी, कहा था- ‘मेरे पास पूरी आर्मी है’
पैसों के लिए ज्योति सिंह ने किया तमाशा?
इसके अलावा ज्योति सिंह के चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन पर ये भी आरोप लगे कि उन्होंने जो कुछ भी किया सब पैसों के लिए तमाशा किया था. ऐसे में अब इस पर पवन सिंह की वाइफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘द लल्लनटॉप’ से बात करते हुए कहा कि अगर ऐसी बातें कही जाती हैं तो क्यों नहीं पवन सिंह और उनकी फैमिली सामने से आकर बोलती है कि उनके पैसों से वो ऐश करती हैं. इस दौरान वह अपनी एक रिकॉर्डिंग का जिक्र करती हैं और कहती हैं कि उस समय भी उन्होंने पवन के परिवार से सवाल किया था कि उन लोगों ने उन्हें कब चुनाव प्रचार के लिए पैसे दिए थे.
ज्योति ने आगे कहा था कि पवन इतने शांत रहने वाले इंसान नहीं हैं. अगर सामने वाला गलत है तो वह चुप्पी नहीं साध सकते हैं. पवन की वाइफ ने कहा कि वो तो चीख-चीखकर सवाल कर रही हैं. ऐसे में फिर भी लोग उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वह इस पर उन लोगों को जवाब देना उचित नहीं समझती हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर छुपी 2 घंटे 29 मिनट की कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखी स्टार और फैन के बीच जंग
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines