Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, ऐसे में इस समय वो चुनावी प्रचार में बिजी हैं. एक तरफ चुनाव तो दूसरी ओर पवन और ज्योति की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. इस बीच अब ज्योति ने फिर से लोगों से मदद की गुहार लगाई है और एक पोस्ट शेयर किया है.
ज्योति सिंह ने शेयर किया पोस्ट
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ज्योति सिंह नजर आ रही हैं और उनके हाथ में क्यूआर कोड नजर आ रहा है. ज्योति सिंह ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि आपके असीम विश्वास और प्यार ने हमेशा के लिए मुझे काराकाट का बना दिया है. आज सब कुछ दांव पर लगा है, आपका विश्वास, आपका स्नेह, मेरे आंसू और वो सब उम्मीद जो मैं काराकाट से और काराकाट मुझमें देख रहा है.
क्या बोलीं ज्योति?
ज्योति सिंह ने आगे लिखा कि अपने घर और परिवार से मांगना भीख नहीं, यह हक से मैं आपमें देखती हूं. प्लीज वोट और संभव हो तो आर्थिक मदद से सपोर्ट करें. आपकी बेटी, ज्योति सिंह. इसके साथ ही ज्योति ने अपने अकाउंट की डिटेल्स भी शेयर की हैं. गौरतलब है कि चुनावी प्रचार के दौरान ज्योति कई बार जनता से आर्थिक मदद मांग चुकी हैं.
ज्योति और पवन के बीच अनबन
इसके अलावा अगर ज्योति की बात करें तो कुछ ही दिन पहले ज्योति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ज्योति नजर आ रही थी और उन्होंने कहा था कि वो पवन सिंह से मिलने आई हैं, लेकिन उन्हें पुलिस पकड़ने आ गई. ज्योति का ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में आ गया था. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद पवन सिंह ने भी अपनी बात रखी थी. दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और समय-समय पर इनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ ही जाती है.
यह भी पढ़ें- ‘लीवर का 22% हिस्सा काट के…’, Dipika Kakar का कैंसर पर फिर छलका दर्द
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines