हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जी हां, हालिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और चीन के अलावा ज्योति बांग्लादेश से भी नजदीकियां बढ़ा रही थी। ना सिर्फ पाक और चीन बल्कि बांग्लादेश से भी ज्योति के तार जुड़े हुए हैं।
बांग्लादेश से भी ज्योति की नजदीकियां
दरअसल, हाल ही में हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले में नई और अहम जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ बांग्लादेश से भी नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रही थी। इसका खुलासा खुद हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने किया है।
क्या ज्योति का बांग्लादेश से भी कनेक्शन?
गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान जा चुकी हैं। इसके अलावा ज्योति चीन भी जा चुकी है और अब वो बांग्लादेश जाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस को जांच में ये जानकारी मिली है और अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इन दस्तावेजों से साफ होता है कि बांग्लादेश हाई कमीशन में ज्योति का वीजा एप्लीकेशन फॉर्म है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भरा फॉर्म
हालांकि, इस फॉर्म में तारीख नहीं है कि वो कब बांग्लादेश हाई कमीशन में वीजा के लिए आवेदन कर रही थी? जिस तरह की डिटेल्स इस फॉर्म में सामने आई हैं, उससे जांच एजेंसियां अंदाजा लगा रही हैं यह हाल में ही भरा गया है। साथ ही इस बात की भी पूरी संभावना है कि इस फॉर्म को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ही भरा गया है।
ट्रैवल सिर्फ एक बहाना
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ज्योति की बांग्लादेश की यात्रा का आवेदन केंद्रीय जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक इस बात की ओर इशारा करता है कि वहां भी इसकी कई महत्वपूर्ण लोग से मीटिंग फिक्स की गई हो, जिनसे उनको मिलना हो, लेकिन ऊपरी तौर पर दिखाया जा रहा है कि वो ट्रैवल ब्लॉग बनाने के लिए गई है। अब सच क्या है वो आगे की जांच में सामने आएगा?
यह भी पढ़ें- Harshvardhan Rane के नाम पर धोखाधड़ी भरे मैसेज, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines