Jyoti Malhotra Disrespectful Behavior in China: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों इंटरनेट पर इंडियन यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर ज्योति को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ज्योति ने चीन में जाकर मिसबिहेव किया है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही यह वीडियो
सोशल मीडिया पर ज्योति का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि ज्योति वीडियो शूट कर रही है। सबसे पहले वह चीन की ट्रेन की झलक दिखाती हैं। इसके बाद ज्योति रेल के अंदर आती हैं और अंदर का व्यू दिखाती हैं। ज्योति कहती हैं कि 17B सीट दे दी है, लेकिन उन्हें विडों सीट पर बैठना था। उन्होंने उस सीट पर बैठे शख्स से कहा कि आप उधर बैठने दें तो शख्स बीच वाली सीट पर बैठ जाता है। ज्योति उसे थैंक यू बोलती हैं।
चीन में लिफ्ट लेती आईं नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति एक महिला से स्कूटी पर लिफ्ट लेती हैं और आगे जाती हैं। महिला कहती हैं कि मुझे दूसरी तरफ जाना है तो ज्योति कहती है कि नहीं वहां तक छोड़ दो। फिर महिला ज्योति को आगे तक छोड़ती हैं। वीडियो में महिला, ज्योति को बाय भी करती है। इसके बाद वह बस में सफर करती हैं।
क्या कहन है यूजर्स का?
ज्योति का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि इंडियन वूमेन ने बहुत बुरा बर्ताव किया है। दूसरे यूजर ने कहा कि भारतीय सबसे खराब व्यवहार करने वाले टूरिस्ट हैं।
एक यूजर ने कहा कि भारतीयों को लगता है कि वे ही सब कुछ हैं। एक ने कहा कि ऐसा नहीं है, कोई कुछ भी बोल रहा है। एक और यूजर ने कहा कि अब और क्या करें? इस तरह जहां कुछ लोग ज्योति को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके पक्ष में बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hina Khan की हिम्मत देने लगी जवाब! इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की इमोशनल पोस्ट से मिले संकेत
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines