Jyoti Chandekar Death: मशहूर एक्ट्रेस ज्योति चंदेकर के निधन से मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्ट्रेस के चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पुणे में इलाज के दौरान एक्ट्रेस ने अंतिम सांस ली है। वहीं अब उनकी बेटी और मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने अपनी मां के अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट्स शेयर की हैं। चलिए आपको भी बताते हैं ज्योति चंदेकर का अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा?
यह भी पढ़ें: कौन थीं एक्ट्रेस Jyoti Chandekar? जिनके नाम थे 200 अवॉर्ड्स; अब निधन से पसरा मातम
कब होगा अंतिम संस्कार?
मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने अपनी मां ज्योति चंदेकर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर की। साथ ही उन्होंने उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी डिटेल्स भी साझा की हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ज्योति चंदेकर का अंतिम संस्कार आज यानी 17 अगस्त को पुणे में किया जाएगा। उनके करीब दोस्त और परिवार की मौजूदगी में ही एक्ट्रेस को अंतिम विदाई दी जाएगी।
बेटी तेजस्विनी ने पोस्ट में क्या कहा?
ज्योति की बेटी तेजस्विनी ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी के साथ आई लिखा। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा पर भावुक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि हमारी प्यार मां और सबकी चहेती एक्ट्रेस ज्योति चंदेकर अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनका अंतिम संस्कार 17 अगस्त को पुणे के नवी पेठ वैकुंठ शमशान घाट पर किया जाएगा।’
फैंस के दिलों में रहेंगी जिंदा
बता दें ज्योति मराठी सिनेमा का जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने अपनी लाइफ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए 200 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीते थे। वहीं महज 12 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ज्योति के जाने से हर किसी की आंखें नम हो गई हैं। एक्ट्रेस के फैंस के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। वहीं टीवी से लेकर फिल्मों तक पहचान बनाने वाली ज्योति चंदेकर सदा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।
यह भी पढ़ें: नहीं रहीं मराठी एक्ट्रेस Jyoti Chandekar, दिग्गज अभिनेत्री ने 68 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines