Justin Bieber Hailey Divorce News: पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर के तलाक की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और अब कभी भी दोनों के बीच तलाक की प्रकिया पूरी हो जाएगी। लगभग छह साल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में रहने वाले इस कपल की जिंदगी में आजकल कुछ भी ठीक नहीं जा रहा है। खासकर हैली बीबर के लिए ये स्थिति और भी मुश्किल हो गई है, चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
जस्टिन-हैली का जल्द होगा तलाक- सूत्र
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हैली बीबर इन दिनों बस अपने बेटे की परवरिश पर फोकस कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि वो अपने बच्चे को पूरी सुरक्षा देना चाहती हैं और अगर इसके लिए जस्टिन से अलग होना पड़ा तो वो ये कदम उठा सकती हैं। इस मुश्किल फैसले को लेते हुए वो जस्टिन की अनुमानित 300 मिलियन डॉलर की संपत्ति यानी करीब 2600 करोड़ रुपये पर भी दावा ठोक सकती हैं, साथ ही बेटे की कस्टडी की डिमांड भी रख सकती हैं।
जस्टिन से क्यों अलग हो रहीं पत्नी?
हैली के लिए ये समय बहुत तनावपूर्ण है, क्योंकि जस्टिन बीबर अपने मानसिक संघर्षों और नशे की आदतों से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में जस्टिन की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो एक बोंग का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे और इस तस्वीर को देखकर हैली को गहरी चिंता हो रही है। सूत्रों का कहना है कि जब जस्टिन ने 2015 में हैली से शादी करते हुए वादा किया था कि वो नशे से दूर रहेंगे, तो उस समय उन्हें यकीन था कि उनका पति अब स्थिर हो चुका है। लेकिन अब जस्टिन का नशे की तरफ फिर से बढ़ना उनकी पत्नी के लिए चिंताजनक हो रहा है। एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘वो जस्टिन को छोड़ने के बारे में सोच रही हैं ताकि वो और उनका बच्चा और अधिक संकट में न फंसे।’
जस्टिन की हालत हो रही खराब
इस बीच जस्टिन की मानसिक स्थिति और भी खराब हो गई है। वो इस समय अपने पूर्व मेंटर, संगीत मोगल शॉन ‘डिडी’ कॉम्ब्स के सेक्स ट्रैफिकिंग मामले में गवाही देने की संभावना को लेकर परेशान हैं। सूत्रों के मुताबिक जस्टिन डर रहे हैं कि अगर उनके और डिडी के रिश्ते का खुलासा होता है तो ये उनके करियर को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Veer Pahariya का उड़ाया मजाक तो पिट गए मशहूर कॉमेडियन, Sky Force एक्टर ने घटना से झाड़ा पल्ला
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines