मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर के घर से बेहद दुखद खबर आ रही है। जी हां, जस्टिन बीबर के नाना ब्रूस डेल का 24 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद जस्टिन ने फैंस के साथ शेयर की है और एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। वहीं, खबर के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर दुख जताया। आइए जानते हैं कि जस्टिन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
जस्टिन ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही अपने नाना के संग फोटो शेयर की है। पोस्ट में जस्टिन ने ब्रूस डेल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जस्टिन के नान ने रोटरी हॉस्पिस स्ट्रैटफ़ोर्ड पर्थ में 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
सिंगर ने लिखा कैप्शन
जस्टिन ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि पापा, मैं हमेशा आपके सारे पैसे ले लेता था। मुझे याद है कि आपने मुझे खास तौर पर बताया था कि नानी ने आपको हफ्ते के लिए 20 डॉलर दिए थे। मैं हमेशा आपको शुक्रवार की रात हॉकी गेम के दौरान स्नैक्स पर खर्च करने के लिए मनाता था। बिना मन के आप हमेशा मुझे पैसे देते थे।
लोगों ने जताया दुख
सिंगर ने अपने पोस्ट में आगे क्या लिखा इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जस्टिन की वाइफ हैली बीबर ने भी ब्रूस डेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ हू यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको प्यार और ढेर सारी ताकत भेज रहा हूं। इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने इस पर दुख जताया है।
यह भी पढ़ें- ‘शादी की दाल में…’, Rj Mahvash ने किसके लिए शेयर किया पोस्ट? यूजर्स ने कही ये बात
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
51 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines