Justin Bieber, Anant-Radhika Wedding: इस टाइम हर किसी की नजरें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर हैं। जी हां, शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीती रात अनंत-राधिका की शादी का संगीत था। मशहूर कनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर ने भी इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर जस्टिन के कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि एक वीडियो ऐसा भी है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही इसे देखकर फैंस को भी जलन हो रही है।
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि जस्टिन स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं, तभी एक लड़की सामने आती है और सिंगर के गले लग जाती है। जस्टिन भी बड़े प्यार से हसीना को गले लगाते हैं। हालांकि इस दौरान उनका गाना जारी रहता है और वो अपना गाना गाते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहा है।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ये बहुत लकी हैं। दूसरे ने लिखा कि जस्टिन ने गले लगाया, सच में लकी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं रो दूंगा। एक और ने लिखा कि इनका तो सपना पूरा हो गया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी है कि आखिर ये हसीना कौन हैं? तो आइए आपको बताते हैं…
कौन हैं ये हसीना?
वीडियो में जस्टिन के गले लगने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि जावेद जाफरी की बेटी हैं। जी हां, जैसे ही जस्टिन ने उन्हें गले से लगाया, तो वो खुशी से झूम उठी, जिसकी झलक आप वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जावेद जाफरी की बेटी कितनी खुश हैं और उनके फेस पर एक अलग ही ग्लो भी है।
जस्टिन ने ली मोटी फीस
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर, अनंत-राधिका की शादी के संगीत के लिए इंडिया आए थे। हालांकि संगीत नाइट के बाद अब वो वापस जा चुके हैं। बता दें कि अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन ने मोटी रकम वसूल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट के लिए सिंगर ने 83 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जो रिहाना से भी ज्यादा है। रिहाना ने अंनत-राधिका की प्री-वेडिंग के लिए 74 करोड़ की रकम ली थी।
यह भी पढ़ें- अलग नहीं हुए हैं Nataša-Hardik, झूठी हैं तलाक की अफवाहें, पोस्ट ने दे दिया हिंट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines