Justin Bieber Facing Financial Crisis: दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के गानों की दुनिया दीवानी है। अपने गानों के अलावा जस्टिन अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम पर अक्सर देखने को मिलता है। फिलहाल सिंगर जल्द ही पिता बनने वाले हैं क्योंकि उनकी पत्नी हेली बीबर प्रेग्नेंट हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक कहा जा रहा है कि जस्टिन बीबर की आर्थिक हालत इस वक्त ठीक नहीं चल रही है और यही वजह है कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंट वाइफ को छोड़कर मुकेश अंबानी के फंक्शन में गाने के लिए इंडिया आना पड़ा। ऐसा दावा सिंगर से जुड़े कुछ अंदरूनी सूत्रों ने किया है। यह भी कहा जा रहा है कि जस्टिन बीबर की तंगहाली की वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी ही हैं। यही वजह है कि सिंगर आजकल काफी तनाव में चल रहे हैं।
परफॉर्मेंस देने पर उठ रहे सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिन बीबर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में परफॉर्मेंस देने के लिए 10 मिलियन वसूले थे। इसके अलावा कहा जाता है कि जस्टिन की कुल नेटवर्थ 300 मिलियन डॉलर है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि सिंगर को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई थी कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंट पत्नी हेली बीबर को घर छोड़कर अंबानी के फंक्शन में गाने के लिए इंडिया आना पड़ा? उन्हें पैसों की इतनी क्या ही जरूरत पड़ गई थी?
यह भी पढ़ें: Armaan Malik पर लगे रेप केस पर क्या बोलीं कृतिका? सवाल सुन हैरान रह गई थीं पायल की सौतन
करीबी सूत्र ने किया शॉकिंग दावा
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि जस्टिन बीबर इस वक्त पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों का दावा है कि सिंगर की पत्नी काफी ज्यादा खर्चीली हैं। उन्होंने सिर्फ प्राइवेट जेट में उड़ान भरने के लिए ही करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। दावा यह भी है कि हेली बीबर ने एक बार मैनीक्योर कराने के लिए प्राइवेट जेट से ट्रैवल किया था। इन्हीं खर्चों की वजह से कहा जा रहा है कि जस्टिन अब पहले जैसे न करोड़पति रहे और न म्यूजिक बनाने में उस्ताद रहे हैं। इसके पीछे वजह उनकी पत्नी हेली बीबर हैं।
2021 के बाद से नहीं किया परफॉर्म
सूत्रों का यह भी दावा है कि हेली बीबर ने जस्टिन पर पूरा कंट्रोल कर लिया है, जिसकी वजह से सिंगर अपने परिवार और दोस्तों से कट गए हैं। उन्होंने साल 2021 से कोई नया एल्बम लॉन्च नहीं किया है। न ही वो किसी कॉन्सर्ट का हिस्सा बने। पिछले साल उन्होंने अपने चेहरे की बीमारी के बारे में बताया था। अब जस्टिन सीधे अनंत अंबानी के फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचे। साल 2023 में एक बड़ा झटका लगा जब पता चला कि जस्टिन को अपने गानों के बैक कैटलॉग के राइट्स बेचने पड़े।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेली बीबर ने प्रेग्नेंसी के दौरान अनुमानित 1.5 मिलियन डॉलर की अंगूठी खरीदी थी जिसके खिलाफ जस्टिन थे लेकिन वो नहीं मानी। कहा यह भी जाता है कि हेली अब जस्टिन के कपड़ों तक पर अपना अधिकार जमा चुकी हैं। वो पहले सिंगर को हॉट देखना चाहती थीं लेकिन अब उन्हें सिर्फ अस्त-व्यस्त कपड़ों में देखना चाहती हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines