Justin Bieber Cryptic Post: सोशल मीडिया इन दिनों सेलिब्रिटीज और फैंस के बीच एक जरिया बन गया है जहां वो एक-दूसरे से अपने दिल की बात शेयर कर पाते हैं। ऐसे में फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालते रहते हैं। इसी बीच अब मशहूर सिंगर का लेटेस्ट पोस्ट फैंस की बेचैनी बढ़ा रहा है। फैंस अब सिंगर को लेकर चिंता करते दिख रहे हैं। सभी को उनकी मेन्टल हेल्थ को लेकर फिक्र हो रही है। हो भी क्यों न अब सिंगर ने अपने अकाउंट से अपनी 2 रोते हुए तस्वीरें जो शेयर कर दी हैं।
क्यों रो रहे जस्टिन बीबर?
दरअसल, जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने आज सुबह ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन 2 फोटोज में वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों से आंसू बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब अचानक उन्हें क्या हुआ, वो इतने इमोशनल क्यों हो गए हैं और सोशल मीडिया पर वो ये तस्वीरें शेयर कर क्या कहना चाहते हैं, ये सोच-सोचकर उनके फैंस घबराए हुए हैं। सभी को जस्टिन बीबर की चिंता हो रही है।
क्या तनाव में हैं सिंगर?
कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर अब ऐसी भी बातें कर रहे हैं कि कहीं सिंगर किसी मुश्किल में तो नहीं हैं या फिर उन्हें किसी चीज का तनाव तो नहीं हो गया। अब उनके चाहने वाले इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसे कयास लगा रहे हैं कि जस्टिन बीबर मदद मांग रहे हैं। इस पोस्ट को उनकी मेन्टल हेल्थ से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें, इसके अलावा उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। जिन लोगों को वो पसंद करते हैं सिंगर ने उनकी फोटोज को भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: पैंट की जिप बंद करना भूलीं Urfi Javed, देशभर में वायरल हो गया एक्ट्रेस का Oops मोमेंट वाला वीडियो
पत्नी का रिएक्शन आया सामने
अब वो अचानक इस तरह के क्रिप्टिक पोस्ट क्यों शेयर कर रहे हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन उनके सभी चाहने वाले इस वक्त उन्हें लेकर परेशन हैं। ऐसे में सभी कमेंट्स में उनसे सवाल करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘रो मत, नहीं तो मैं भी रो दूंगी।’ एक फैन बोला, ‘सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ एक फैन ने कहा, ‘कृपया कोई उन्हें यात्रा से वापस ले आओ।’ किसी ने सवाल किया, ‘क्या यह कोई संकेत है?’ वहीं, उनकी पत्नी का भी इस पोस्ट पर कमेंट सामने आया है। उन्होंने लिखा, ‘रोते हुए सुंदर लगते हो।’
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines