हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'चड्डी-बनियान' के लिए 83 करोड़... Justin Bieber का लुक देख ठनका यूजर्स का माथा, हो रही भंयकर ट्रोलिंग

Justin Bieber, Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी के संगीत के बाद अब जस्टिन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और इसकी वजह सिंगर का लुक है।

विज्ञापन
Justin Bieber

Justin Bieber, Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: इन दिनों अनंत-राधिका की शादी एक हॉट टॉपिक बनी हुई है। जहां देखो वहां इस शादी की चर्चा होती नजर आती है। पूरे सोशल मीडिया और गॉसिप टाउन में अनंत-राधिका की शादी की ही बातें हो रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अनंत-राधिका के संगीत में मशहूर कनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर ने जलवा बिखेरा था। इवेंट के बाद भले ही जस्टिन वापस चल गए हैं, लेकिन अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जमकर ट्रोल हो रहे जस्टिन 

दरअसल, अनंत-राधिका के संगीत से जस्टिन की तमाम फोटोज और वीडियो सामने आई, जो इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हालांकि इन तस्वीरों की वजह से अब जस्टिन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब भई अगर एक तरह से देखा जाए तो यूजर्स की बात भी कहीं ना कहीं सही है। सोशल मीडिया पर नेटिजंस का कहना है कि इसके लिए 83 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

यूजर्स ने लिए मजे

इस संगीत नाइट से जो फोटोज सामने आई उसमें देखा जा सकता है कि जस्टिन ने सिर्फ बनियान पहना है और उन्होंने अपने पैंट को इस तरह से पहना है कि उनकी चड्डी भी दिख रही है और अब सिंगर का ये लुक लाइमलाइट चुरा रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि हम करें तो गलत, ये करें तो फैशन। दूसरे यूजर ने लिखा कि उसकी पैंट भी फटी हुई है। तीसरे यूजर ने लिखा कि पहले रिहाना और अब ये? एक अन्य ने लिखा कि हां, ऐसी चड्डी इंडिया में देखने नहीं मिलती। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

रिहाना के लुक ने भी खींचा था सबका ध्यान

गौरतलब है कि जस्टिन से पहले रिहाना के लुक को लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं, अब जस्टिन का लुक उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस इवेंट के लिए जस्टिन बीबर ने 83 करोड़ रुपये की रकम वसूल की है, जो रिहाना से भी ज्यादा है। अब लोगों को कहना है कि इतनी मोटी रकम के बाद इस तरह का लुक सच में अजीब है।

शादी में अब बस कुछ ही समय

इसके साथ ही अगर अनंत-राधिका की शादी की बात करें, तो अब इस शादी में ज्यादा टाइम नहीं रह गया है। जी हां, 12 जुलाई को कपल एक-दूजे के हो जाएंगे। हर किसी की निगाहें इस शादी पर होने वाली हैं। देखने वाली बात होगी कि आखिर इस शादी में क्या खास होने वाला है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- उसकी छमियां को ‘भाभी’… Rakhi Sawant ने फिर Armaan पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola