मुंबई: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते हैं, जिसमें लोगों के अलग-अलग और अद्भुत परफॉर्मेंसेज देखने को मिलते हैं। इस बीच एक वीडियो ऐसा भी है, जिसने हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Beiber) को प्रभावित किया है। ये वीडियो एक भारतीय का है, जो झूमकर ना केवल ढोल बजा रहा है, बल्कि दिल खोलकर डांस भी कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर भी इस देसी ढोल वाले पर फिदा होते नजर आए हैं। वायरल वीडियो (Justin Beiber Viral Video) में एक शख्स जगाराता में ड्रम बजाता नजर आ रहा है। इस छोटी सी वीडियो ने सिंगर को इतना इंप्रेस किया है, कि उन्होंने वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले जस्टिन ने जैसे ही इस वीडियो साझा किया ये इंटरनेट पर और तेदी से वायरल हो गया।
28 वर्षीय पॉपस्टार ने सोमवार को वीडियो (Indian man playing drum) साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति ढोल बजाते हुए संगीत की हर ताल पर कूदता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके प्रदर्शन के अनोखे तरीके ने भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें बीबर भी शामिल था। वीडियो (Justin Beiber shares indian man video) को मूल रूप से रंगिले हरियाणवी नाम के एक यूजर ने 8 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
ये क्लिप एक जगराते की है जहां पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति संगीत में इतना लीन है कि वो ढोल बजाते हुए कूदने लगता है। आदमी के प्रदर्शन और शैली से प्रभावित होकर, बीबर ने अपने ड्रमर दोस्त को टैग किया और उसे अपने अगले म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्टेज पर इसी तरह से प्रदर्शन करने के लिए कहा।
बता दें, बीबर भारत में अपने मोस्ट अवेटेड म्यूजिक इवेंट के लिए तैयार हैं। कनाडाई गायक जस्टिन बीबर का ‘जस्टिस वर्ल्ड टूर’ वापस आ गया है, और भारत का कार्यक्रम योजना के अनुसार चलेगा। बीबर 18 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन स्टेडियम) में आएंगे। टिकट बुकमाईशो इंडिया पर उपलब्ध कराए गए हैं, और इसकी कीमत 4,000 रुपये से शुरू है। भारत से पहले, ‘जस्टिस’ का दौरा अगस्त की शुरुआत में यूरोप में हो सकता है। पिछले महीने, उन्होंने अपने ‘जस्टिस टूर’ को स्थगित करने की घोषणा की थी क्योंकि, वो ‘रामसे हंट सिंड्रोम’ नाम की बीमारी से ग्रसित हो गए थे।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines