Metro In Dino Vs Jurassic World Rebirth BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो फिल्में अपना कब्जा जमा कर बैठी हुई हैं। पहली फिल्म अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों है। दूसरी फिल्म हॉलीवुड की जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ है। दोनों ही फिल्में 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जैसा की उम्मीद की जा रही थी कि मेट्रो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन करेगी ठीक वैसा देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि हॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ की कमाई में दिन पर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। इसने अपनी कमाई के आगे अनुराग बसु की फिल्म को चारों खाने चित कर दिया है। आइए देखते हैं दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट।
मेट्रो इन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनुराग बसु की डायरेक्शन फिल्म मेट्रो इन दिनों एक मल्टीस्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें चार कपल्स की अलग अलग कहानी दिखाई गई है। फिल्म में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी है। अली फजल और सना फातिमा शेख की जोड़ी है। अनुपम खेर और नीना गुप्ता की जोड़ी है, जबकि कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी है। ये फिल्म साल 2007 में आई लाइफ इन ए मेट्रो का सीक्वल है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो इन दिनों ने 3.5 करोड़ से ओपनिंग लेकर शनिवार को 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि रविवार को इसकी झोली में कुल 7.25 करोड़ रुपये आए हैं। तीन दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ 16.75 करोड़ रुपये हो सका है।
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी तरफ 4 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.5 करोड़ कमाए थे और रविवार को 15.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.25 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
35 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines