Jr NTR Injury: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले जूनियर एनटीआर शूटिंग करते हुए घायल हो गए हैं. एक्टर को कंधे में चोट लग गई है. अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लगी है. वहीं इसके बाद से ही एक्टर के फैंस चिंता में आ गए हैं. अब जूनियर एनटीआर की टीम ने एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर की टीम ने क्या कुछ कहा.
टीम ने दिया अपडेट
फिल्म के सेट पर एक्टर को एक एक्टिविटी के दौरान कंधे में चोट लगी. इसके तुरंत बाद जूनियर एनटीआर की पूरी मेडिकल जांच कराई गई. वहीं जूनियर एनटीआर के फैंस इस खबर से टेंशन में आ गए थे. अब फैंस की टेंशन देखते हुए एक्टर की टीम ने हेल्थ अपडेट शेयर किया है. टीम ने ऑफिशियल बयान जारी कर बताया कि जूनियर एनटीआर के घायल होने की खबर सच है. एक्टर के कंधे में चोट आई है.
यह भी पढ़ें: ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग…’, राम कपूर का Lock Upp 2 में शॉकिंग खुलासा; फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स
6 हफ्तों का ब्रेक
टीम ने आगे कहा, ‘एक्टर की मेडिकल जांच की जा रही है. डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की टीम ने जूनियर एनटीआर को 6 हफ्तों का बेड रेस्ट बताया है. जिससे उनकी चोट पूरी तरह से ठीक हो सके और वो वापस से फिल्म के सेट पर लौट सकें.’ साथ ही टीम ने ये फैंस को कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है, जूनियर एनटीआर जल्द ही ठीक हो जाएंगे. सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर थलपति विजय का धमाका! Jana Nayagan ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म
बता दें एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही है. फैंस को एक्टर की इस एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के मेकर्स इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही रिवील कर चुके हैं. साथ ही फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर फिल्म को ऑफिशियल किया गया था. ये फिल्म 11 जून 2027 में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
19 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
23 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines